Categorized | लखनऊ.

शारदा नदी पलियाकलां में खतरे के निशान से ऊपर पहुंची

Posted on 11 August 2010 by admin

शारदा, घाघरा, यमुना व गंगा का जलस्तर कई स्थानों पर बढ़ा
उत्तर प्रदेश में शारदा, घाघरा, यमुना, रामगंगा, बेतवा, तथा राप्ती नदी का जलस्तर कई स्थानों पर बढ़ रहा है। शारदा नदी का जलस्तर पलियाकलां (लखीमपुर खीरी) में खतरे के निशान से 0.01 मीटर ऊपर है। इसी प्रकार घाघरा नदी का जलस्तर एिल्गनब्रिज में खतरे के निशान से 0.46 मीटर तथा अयोध्या में 0.47 मीटर नीचे बह रहा है।

सिंचाई विभाग के केन्द्रीय बाढ़ नियन्त्रण कक्ष द्वारा जारी सूचना के अनुसार घाघरा नदी का जलस्तर आज प्रात: 8.00 बजे एिल्गनब्रिज पर 105.07 मीटर, अयोध्या में 92.26 मीटर तथा तुर्तीपार में 64.01 मीटर नापा गया। गंगा नदी का जलस्तर मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया में बढ़ रहा है, लेकिन खतरे के निशान से नीचे है। इसी प्रकार रामगंगा का जलस्तर मुरादाबाद में तथा यमुना का जलस्तर आगरा व इटावा में बढ़ रहा है। बेतवा नदी का जलस्तर नोटघाट (झांसी) तथा शारदा नदी का पलियाकलां में, घाघरा का कातनिZयाघाट (बहराइच) में तथा राप्ती का काकरधारी (बहराइच) में बढ़ रहा है।

प्रदेश में पिछले 24 घण्टों में मिर्जापुर में 26 मिमी0, पलियाकलां (लखीमपुरखीरी) में 39 मिमी0, शारदानगर में 102.20 मिमी0 तथा कररही (सिद्धार्थनगर) में 52.40 मिमी0 वषाZ रिकार्ड की गई। गत् 15 जून से आज तक प्रदेश भर में सर्वाधिक 1020 मिमी0 संचयी वषाZ रिकार्ड की गई।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in