रक्षा बंधन पर बहना को तोहफा देने के लिए पेश है माउइ जिम के चश्मों का अनूठा कलेक्शन

Posted on 10 August 2010 by admin

रक्षा बंधन - साल का वह दिन जब आप अपने सबसे नाजुक बंधन, जिससे सम्भवत: आपको भी ईश्वर ने जरूर नवाजा होगा - आपकी बहन - के लिए कुछ खर्च करते हैं, उसके साथ खुशी बांटने के लिए। सो माउइ जिम आपके लिए लेकर आया है रंगबिरंगे और किस्म-किस्म के चश्मों का खजाना जिसमें आप चुन सकते हैं अपनी बहन के लिए माकूल एक बेहतरीन जोड़ा जो इस रिश्ते की नाजुक डोर को और मजबूत करेगा।
मिठाइयां, सूखे फल, चॉकोलेट सब रक्षाबंधन के पारंपरिक उपहार हैं, जिनका अपना खास मोल है। लेकिन आज भाई-बहन इन पारंपरिक उपहारों से अलग दूसरी चीजें भी भेंट करना पसन्द करते हैं। और इस मुबारक मौके पर धूप के ठण्डे और उपयोगी चश्मों से ज्यादा खूबसूरत उपहार और क्या हो सकता हैर्षोर्षो

माउइ जिम इण्डिया के सेल्स डाइरेक्टर आइ रहमतुल्लाह ने कहा, “ यह पर्व हर हिन्दुस्तानी के दिल में सदियों से गहरे तक रचा-बसा है। राखी वह त्योहार है जिसमें दूसरे उत्सवों की तरह ही उपहार देने का रिवाज है। और लड़कों और लड़कियों के लिए धूप के चश्मे से बेहतर कोई और तोहफा नहीं है। नए कलेक्शन का हर मॉडल कंपनी की प्रॉपराइटरी वाली पोलराइज्डप्लस 2 की 9 लेयरों वाली तकनीकी से लैस है - रंगों की कोई कमी नहीं डिजाइनों की कोई हद नहीं। भूरे, काले, सुनहरे, लाल, नीले और गनमेटल/सिल्वर और मोती के रंगों के फ्रेम - पुरुषों और महिलाओं के लिए खास।

माउइ जिम का कलेक्शन आकर्षक, लुभावना और शानदार है। चश्मों के सभी शौकीनों के लिए कलेक्शन में माउइ जिम के दुनिया भर में मशहूर नई-नई स्टाइलों के फ्रेम मौजूद हैं - हैनेली, सुगर बीच, टर्टल बे और सैण्ड बीच जैसे निहायत हल्के और टिकाऊ रिमलेस फ्रेम। स्टाइल रेंज में इनके अलावा भी कई किस्मों के फ्रेम मौजूद हैं - धातु के रिमलेस फ्रेम, शील्ड, नाइलॉन और धातु के फुल फ्रेम।

धूप के ये चश्में चेहरों पर फिट बैठते हैं जिनका ऑिप्टक्स उम्दा दर्जे का है - खरोंच से सुरक्षित चश्मे जिनमें माउइ जिम के पेटेंट वाली माउइ इवॉल्यूशन तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है। शीशे की माउइ जिम इवॉल्यूशन चश्मे सुपर थिन (निहायत पतले) शीशे और पॉलिकाबोZनेट लेंसों की खूबियों से लैस हैं।
रक्षा बंधन कलेक्शन के दाम 6000/- रुपये से शुरू हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in