Categorized | लखनऊ.

बहुजन समाज पार्टी के शासन में गुण्डाराज ही कायम है।

Posted on 10 August 2010 by admin

बहुजन समाज पार्टी के शासन में गुण्डाराज ही कायम है। माफिया, शातिर अपराधियों और अराजक तत्व अब अपने अपराधों को बसपा के नेताओं के संरक्षण में अंजाम दे रहे हैं। इसीलिए इन अपराधी तत्वों, माफियाओं और गुण्डों द्वारा की जा रही अवैध वसूली, लूट, हत्या और बलात्कार की शिकायतें थानों में नहीं दर्ज हो रही है।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने आज यहां जारी बयान में कहा कि सच्चाई तो यह है कि प्रदेश के माफिया, अपराधी और अराजक तत्व इस समय बसपा में शामिल होकर पिकनिक कर रहे हैं। बसपा प्रमुख सुश्री मायावती, 500 अपराधी तत्वों को बसपा से बाहर करने की घोषणा तो करती हैं मगर जब उनसे उन अपराधियों की सूची मांगी गई तो वह आज तक जारी नहीं कर सकीं।
मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी द्वारा यह दावा करना कि प्रदेश में कानून का राज है, हास्यास्पद ही नहीं, प्रदेश की जनता के साथ `भद्दा मजाक´ है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि बसपा नेताओं को यह नहीं भूलना चाहिए कि औरैया के इंजीनियर मनोज गुप्ता की हत्या के आरोपित विधायक शेखर तिवारी अभी भी बसपा के सम्मानित सदस्य हैं। महिलाओं, विशेष रूप से दलित महिलाओं पर अत्याचार और दुराचार अखबारों की सुर्खियां बन रही हैं। शहरों में अपहरण, बच्चों और बुजुर्गों की हत्याएं रोज ही आम आदमी के दिल में दहशत पैदा कर रही हैं।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि बसपा को कानून और व्यवस्था के लिए अपनी पीठ थपथपाने के बजाए खुलासा करना चाहिए कि स्थानीय निकाय से विधान परिषद के चुनावों में माफिया तत्वों के दबाव में उनके कितने परिजनों को बसपा का प्रत्याशी बनाया था।
मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश की जनता बसपा और सपा द्वारा माफिया तत्वों, शातिर अपराधियों और गुण्डों को बढ़ावा देकर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिशों से ऊब चुकी है और यही कारण है कि प्रदेश की सारी निगाहें सकारात्मक विकल्प के रूप में कांग्रेस की ओर लगी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in