Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रीय पुरस्कारों हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित

Posted on 05 August 2010 by admin

निदेशक, विकलांग कल्याण श्री अरविन्द कुमार द्विवेदी ने आज सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि विकलांग व्यक्तियों/ विकलांगता के क्षेत्र में कार्यरत स्वैच्छिक संगठनों/संस्थाओं तथा सेवायोजकों आदि से प्राप्त आवेदन पत्रों को अपनी संस्तुति के साथ 10 अगस्त, 2010 तक विकलांग कल्याण निदेशालय, लखनऊ को अवश्य भेज दिया जाये ताकि प्राप्त प्रस्ताव आवश्यक कार्यवाही हेतु शासन को समय से भेजे जा सकें।

आवेदन पत्र भारत सरकार की वेबसाइट ूूूण्ेवबपंसपरनेजपबण्दपबण्पद पर उपलब्ध प्रारूप में आमन्त्रित किये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मन्त्रालय, नई दिल्ली द्वारा विकलांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों/स्वैच्छिक संगठनों, सेवायोजकों को प्रत्येक वर्ष 03 दिसम्बर को ´´अन्तर्राष्ट्रीय विश्व विकलांगता दिवस´´ के अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in