Categorized | लखनऊ.

विधान सभा अध्यक्ष द्वारा सत्र के शंातिपूर्ण संचालन हेतु राजनैतिक दलो के नेताओं से सहयोग का अनुरोध

Posted on 05 August 2010 by admin

मुख्यमन्त्री ने सदन के सुचारू संचालन में सत्तारूढ़ दल का पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया विपक्षी दलों के नेताओं ने सदन के सुव्यवस्थित संचालन में सहयोग का भरोसा दिलाया
विधान सभा अध्यक्ष श्री सुखदेव राजभर ने कल से शुरू हो रहे विधान सभा सत्र के सुचारू एवं शंातिपूर्ण तरीके से संचालन के लिये सभी राजनैतिक दलो के नेताओं से सहयोग का अनुरोध किया है। उन्होंने आज विधान भवन में आहूत एक बैठक में राजनैतिक दलों के नेताओं से संसदीय परम्पराओं के अनुसार सदन को चलाने में सहयोग प्रदान करने का भी अनुरोध किया।

इस मौके पर मुख्यमन्त्री एवं नेता सदन सुश्री मायावती ने विधानसभा अध्यक्ष को सत्तारूढ़ दल की ओर से सदन को सुचारू रूप से संचालन में पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है। उन्होेंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा की विशेश गरिमा है। उन्होनें विश्वास व्यक्त किया कि विधानसभा की गरिमा को कायम रखते हुए विपक्ष सदन को सुव्यवस्थित ढंग से चलाने में सहयोग प्रदान करेगा।

बैठक में मौजूद अन्य राजनैतिक दलों के नेताओं- समाजवादी पार्टी के श्री अिम्बका चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के श्री ओम प्रकाश सिंह, कांग्रेस पार्टी के श्री प्रमोद तिवारी तथा राश्ट्रीय लोक दल के श्री कौकब हमीद ने विधानसभा अध्यक्ष को सदन के शान्तिपूर्ण संचालन में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।

इस अवसर पर संसदीय कार्य मन्त्री श्री लालजी वर्मा, लोक निर्माण मन्त्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी एवं भूतत्व तथा खनिकर्म मन्त्री श्री बाबू सिंह कुशवाहा भी उपस्थित  थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in