Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 राज्य कर्मचारी कल्याण निगम आगामी सीजन में धान क्रय हेतु अधिकृत

Posted on 04 August 2010 by admin

राज्य कर्मचारी कल्याण निगम ए.पी.एल. कार्ड धारकों को वितरित करेगा गेहूं

उ0प्र0 राज्य कर्मचारी कल्याण निगम कोे आगामी सीजन में धान की खरीद के लिये अधिकृत किया गया है। निगम अपने पूर्व आवंटित कार्यों के साथ-साथ धान खरीद का भी कार्य करेगा। इसके अतिरिक्त निगम को ए0पी0एल0 कार्ड धारकों को गेहूं वितरण हेतु भी अधिकृत किया गया हराज्य कर्मचारी कल्याण निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपरोक्त के सम्बंध में निगम स्तर पर अनुबन्ध आदि की कार्यवाही सम्पन्न की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि निगम के निदेशक मण्डल द्वारा मेन्था आयल की खरीद हेतु प्रस्ताव पारित किया जा चुका है और इसे शासन की अनुमति हेतु भेजा जा चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in