Categorized | लखनऊ.

बाढ़ प्रबन्धन कार्य योजना के अनुरूप पूर्व तैयारी सुनिश्चित

Posted on 04 August 2010 by admin

प्रभावित जनपदों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है

पिछले 24 घंटों में कहीं से भी कोई जान व
माल का नुकसान नही

प्रदेश के सभी जनपदों में बाढ़ के प्रबन्धन के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है और उसी के अनुरूप पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जा रही है। बाढ़ प्रभावित जनपदों पर निरन्तर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में कहीं भी कोई जान व माल का नुकसान नहीं हुआ है।
दैवी आपदा नियन्त्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद बहराइच में घाघरा नदी का जल स्तर घट रहा है और खतरे के निशान से नीचे है। जनपद पीलीभीत में बनबसा बैराज से 76624 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है जोकि खतरे के अनुमान से काफी कम है। कोई गांव या कृषि क्षेत्र प्रभावित नहीं है। जनपद लखीमपुर में शारदा नदी का जल स्तर घट रहा है। पलिया कलां में शारदा नदी का जल स्तर खतरे के निशान 153.62 मी0 से 0.03 मी0 ऊपर, शारदा बैराज पर 0.39 मी0 नीचे और गिरजा बैराज पर 1.93 मी0 नीचे है। नदियों की प्रवृत्ति घटने की है। बाढ़ की स्थिति सामान्य हो गई है। धौरहरा तहसील में दो शिविर लगाये गये हैं, जहां पर प्रभावित लोगों की बराबर देख-रेख हो रही है। पशुओं के टीकाकरण कार्य भी चल रहा है। जनपद सिद्धार्थ नगर में वषाZ न होने से स्थिति यथावत एवं सामान्य है। राप्ती नदी का जल स्तर बढ़ाव पर है यद्यपि खतरे के निशान से काफी नीचे है।
नियन्त्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद बाराबंकी में एिल्ग्रन ब्रिज पर घाघरा नदी का जल स्तर खतरे के निशान से अभी भी नीचे है। राहत एवं बचाव हेतु बाढ़ चौकियां चालू हैं। जनपद गोण्डा में घाघरा नदी का जल स्तर कतरनिया घाट पर व सरयू नदी का जल स्तर अयोध्या में खतरे के निशान से नीचे है। दोनों नदियों के पानी का जल स्तर घट रहा है।  जनपद देवरिया में राप्ती नदी, गुर्रा छोटी गण्डक का जल स्तर अब धीरे-धीरे घट रहा है।

घाघरा नदी का जल स्तर जो कल खतरे के निशान से 0.15 मी0 ऊपर था उसका जल स्तर लगातार घट रहा है। आवागमन के लिए कुल 11 नाव लगा दी गई हैं। प्रशासन सतर्क है। जनपद श्रावस्ती में बाढ़ की स्थिति नहीं है। जनपद फैजाबाद में स्थिति बिल्कुल सामान्य है। जनपद बिजनौर में तीनों नदियां मालन, गंगा व खो का जल स्तर घट गया है। गंगा नदी के जल स्तर के कारण पानी जो खेतों में फैल गया था अब निकल गया है। सारे रास्ते खुल गये हैंं। सभी बाढ़ चौकियां कार्य कर रही हैं।
जनपद सन्तकबीर नगर में घाघरा नदी का जल स्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है लेकिन अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है और न ही कोई गांव प्रभावित है। कोई कटान भी नहीं हुआ है। जनपद बदायूं में नरोरा से रात में पानी रिलिज होने के कारण गांव में पानी खेतों में आ गया है लेकिन कोई आबादी प्रभावित नहीं है। प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। जनपद रामपुर में कोसी नदी का जल स्तर कम हो गया है। ग्राम मदारपुर के कुछ आवासीय मकान नदी की कटान से प्रभावित हैं। करीब 15 से 20 परिवारों को शिविरों में शिफ्ट किया गया है। सिंचाई विभाग द्वारा कटान रोकने के लिए कार्य किये जा रहे हैं। जनपद मेरठ में हरिद्वार से गंगा नदी में 76000 क्यूसेक और बिजनौर में 91000 क्यूसेक पानी छोड़ जाने के वजह से कुल 6 गावों के खेतों में पानी भरा है। कोई आबादी प्रभावित नहीं है। आवागमन में कोई परेशानी नहीं है।

एहतिहात के तौर पर कुल 12 परिवारों को अस्थाई बाढ़ शिविर में पहुंचाया गया है। जनपद बलिया में गंगा नदी का जल स्तर घटाव पर और घाघरा नदी का जल स्तर स्थिर रिपोर्ट किया गया। नदियों की कटान से एक-दो गांवों में खेत प्रभावित हुये हैं। मनियर में अस्थाई शिविर बना है। जनपद लखनऊ में आज सुबह 8.00 बजे गोमती नदी का जल स्तर गऊ घाट, हनुमान सेतु व गोमती बैराज पर खतरे के निशान से काफी नीचे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in