Categorized | लखनऊ.

शिवपाल सिंह यादव ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि सत्तारूढ़ बसपा सरकार से जनता का विश्वास उठ गया

Posted on 31 July 2010 by admin

नेता  विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि सत्तारूढ़ बसपा सरकार से जनता का विश्वास उठ गया है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। अराजकता का माहौल है। समाजवादी पार्टी नेता श्री कपिलदेव सिंह की हत्या के बाद सरकार के ही काबीना मन्त्री श्री नन्द गोपाल नन्दी पर जानलेवा हमला और उसके थोड़े ही दिनों बाद बीती रात भाजपा के वरिश्ठ नेता एवं पूर्वमन्त्री श्री हुकुम सिंह की पत्नी की निर्मम हत्या ये घटनाएं जताती हैं कि अब प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। मुख्यमन्त्री को सरकार चलाने में विफल रहने के कारण तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।
श्री यादव ने आरोप लगाया कि मुख्यमन्त्री ने वरिश्ठ पदों पर चुन-चुनकर ऐसे भ्रश्ट अधिकारियों को बिठा रखा है जो सिर्फ उनके लिए  वसूली का काम करते हैं। मुख्यमन्त्री स्वयं मानती हैं कि थाने बिके हुए हैं। अपराधी  बसपा सरकार के संरक्षण में पल रहे हैं। इसी का नतीजा है कि अब तक जितने गम्भीर अपराध हुए हैं। उनके दोशी हैं। पकड़े नहीं गए है। एडीजी (कानून) हर मामले में एक घिसा पिटा बयान जारी करना ही अपनी डयूटी समझते हैं।
नेता विरोधी दल ने कहा कि विधान सभा के आगामी सत्र में कानून व्यवस्था की बिगड़ी स्थिति भ्रश्टाचार एवं मंहगाई आदि मुद्दों पर सरकार को घेरा जाएगा। किसान, व्यापारी, वकील, शिक्षक एवं आम जनता सभी सरकारी उत्पीड़न के शिकार हैं। यहां तक कि विकलांगों और वृद्धों को भी न्याय मांगने पर लाठियां मिली हैं। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब हत्या, लूट, बलात्कार की  घटनाएं न घटती हों। बेईमानी, भ्रश्टाचार चरमसीमा पर है। भ्रश्ट अधिकारी मुख्यमन्त्री के कृपा पात्र है और उन्हें संरक्षण मिला हुआ है।

138
श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा मुख्यमन्त्री को गरीबों की कोई चिन्ता नहीं है। सुल्तानपुर में पिछले दिनों 50 वशZ पुरानी दुकाने तोड़ दी गई। व्यापारियों को बिना नोटिस दिए उजाड़ दिया गया। बसपा सरकार ने भी मंहगाई बढ़ाई है। समाजवादी पार्टी की सरकार में वैट नहीं लागू किया गया था। मायावती ने मुख्यमन्त्री बनते ही उसे लागू कर दिया। आम जनता के उपभेाग की तमाम चीजों के दाम बढा दिए। बसपा सरकार ने अनगिनत घोटाले किए हैं। इस सरकार ने प्रदेश को बदहाल कर दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in