Categorized | लखनऊ.

मुलायम सिंह यादव शिवपाल सिंह यादव तथा अखिलेश यादव ने हुकुम सिंह की पत्नी श्रीमती रेवती सिंह की निर्मम हत्या पर गहरा दु:ख व्यक्त किया

Posted on 31 July 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव, नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के वरिश्ठ नेता एवं पूर्व मन्त्री श्री हुकुम सिंह की पत्नी श्रीमती रेवती सिंह की निर्मम हत्या पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है और ‘ाोक की इस घड़ी में श्री हुकुम सिंह के प्रति अपनी संवेदना जताई है।

अपने बयान में उन्होने कहा है कि मुजफ्फरनगर की पाश गांधीनगर कालोनी में श्रीमती रेवती सिंह की निर्मम हत्या से प्रदेश में कानून व्यवस्था की
‘ाोचनीय स्थिति का अन्दाजा होता है। कोई दिन ऐसा नहीं बीतता है जब प्रदेश में कहीं न कहीं हत्याएं न हों। बसपा के राज में कहीं कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। अपराधियों को संगठन और सरकार में महत्वपूर्ण पद देने से प्रशासनिक तन्त्र पंगु बन गया है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

समाजवादी पार्टी श्री हुकुम सिंह की पत्नी की निर्मम हत्या की घोर निन्दा करती है और हत्यारों की तुरन्त गिरफ्तारी की मांग करती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in