Categorized | लखनऊ.

आई0एफ0टी0एम0 विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश विधेयक-2010 अनुमोदित

Posted on 30 July 2010 by admin

मन्त्रिपरिषद ने आई0एफ0टी0एम0 विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु आई0एफ0टी0एम0 विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश विधेयक-2010 पर विचार एवं पारित करने हेतु विधान मण्डल में पुर:स्थापित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
यह विश्वविद्यालय आई0एफ0टी0एम0 सोसाइटी, दिल्ली रोड, मुरादाबाद द्वारा निजी क्षेत्र में स्थापित किया जायेगा।
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में निजी क्षेत्र के माध्यम से उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए मन्त्रिपरिषद के आदेश से निजी क्षेत्र में विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु शासन के आदेश 06 फरवरी, 2008 द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। शासन के जारी दिशा-निर्देश में प्राविधानित व्यवस्था के आलोक में आई0एफ0टी0एम0 सोसाइटी, दिल्ली रोड, मुरादाबाद द्वारा निजी क्षेत्र में मुरादाबाद में आई0एफ0टी0एम0 विश्वविद्यालय की स्थापना सम्बन्धित प्रस्तुत प्रस्ताव पर विचार करने के उपरान्त शासन द्वारा गठित समिति की संस्तुतियों के आधार पर नियमानुसार पृथक अधिनियम द्वारा आई0एफ0टी0एम0 विश्वविद्यालय की स्थापना किया जाना प्रस्तावित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in