Categorized | लखनऊ

प्रदेश की वर्तमान बसपा सरकार की अक्षमता, अकर्मण्यता और भ्रष्टाचार की एक बार पुन: पोल खुली,

Posted on 30 July 2010 by admin

प्रदेश की वर्तमान बसपा सरकार की अक्षमता, अकर्मण्यता और भ्रष्टाचार की एक बार पुन: पोल खुली, जब उ0प्र0 शासन के वित्त विभाग के फर्जी शासनादेश के जरिए राज्य कर्मचारियों के वेतन में रूपये 1900 के बजाय 2000 रूपये का वेतनमान लागू कर दिया गया। राज्य सरकार की नाक के नीचे इस लापरवाही और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार के चलते हुए फर्जीवाड़े की उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी घोर निन्दा करती है।

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने आज यहां जारी बयान में कहा कि राज्य सरकार की नाक के नीचे इतने बडे़ फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया और लगातार चार माह तक जारी रहा और शासन को कानो-कान खबर भी नहीं हुई। उन्होने कहा कि जिन कर्मचारियों को विगत चार माह से उक्त फर्जी शासनादेश के जरिए वेतनमान में बढ़ा हुआ वेतन मिला है, उनसे अब शासन अपनी खामियों को छुपाने के लिए बढ़े हुए भुगतान की वसूली कर रहा है।

मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि उ0प्र0 सरकार का वित्त विभाग इतना संवेदनहीन और लापरवाह हो गया है कि विगत चार माह से फर्जी आदेश से कर्मचारियों को वेतन दिया जा रहा था और पूरा का पूरा प्रशासनिक अमला आंख मून्दे बैठा रहा। ऐसी निकम्मी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होने कहा कि इस फर्जीवाड़े केे दोषी अधिकारियों को चििन्हत कर सख्त सजा दी जानी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

…………………………………………………………………………………………………………………………………………………………..

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in