Categorized | लखनऊ

अभियान के तहत अब तक 304 एफ0आई0आर0 दर्ज 191 व्यक्ति गिरफ्तार

Posted on 30 July 2010 by admin


आज 7 जनपदों में मारे गये 8 छापे, 5 व्यक्ति गये जेल

उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने खाद्य एवं औषधि सामिग्रयों में मिलावट/अपमिश्रण करने वाले मिलावटखोरों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम की विभिन्न धाराओं में अब तक 304 मामलों में एफ0आई0आर0दर्ज कर 191 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी आज यहां खाद्य एवं औषधि प्रशासन के प्रवक्ता ने दी है। प्रवक्ता ने बताया कि आज एफ0डी0ए0 टीम द्वारा खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम के तहत आई0पी0सी0 की धारा 272/273 के अन्तर्गत जनपद प्रतापगढ़ के कुण्डा कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत 450 कि0ग्रा0 खेसारी दाल एवं 130 टिन सरसों का तेल जब्त करते हुए 2 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गई। सम्बंधित व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जनपद सीतापुर के कोतवाली क्षेत्र में मिष्ठान की दुकान पर एफ0डी0ए0 टीम द्वारा छापा मारकर 234 कि0ग्रा0 अपमिश्रित सोहन पापड़ी एवं 100कि0ग्रा0 बून्दी जब्त किया गया। जनपद जालौन में 2,500 ली0 दूध एवं 2 ली0 हाईड्रोजन पैराक्साइड जब्त करते हुए 3 व्यक्तियों के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि एफ0डी0ए0 टीम द्वारा जनपद बस्ती के कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत 7 कुन्तल पपीता एवं 7 पाऊच कारबाईड जब्त करते हुए सम्बंधित व्यक्ति के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। जनपद सोनभद्र के राबट्रZस गंज कोतवाली क्षेत्र में चने के बेसन में खेसारी की मिलावट पाये जाने पर सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गई। जनपद श्रावस्ती के भिन्गा क्षेत्र में सरसों के तेल में मिलावट पाये जाने पर दुकानदार के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गई तथा जनपद अलीगढ़ में 130 कि0ग्रा0 दूध में फारमोलिन मिलाते हुए पकड़ा गया तथा 1 बोतल फारमोलिन जब्त करते हुए सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराते हुए जेल भेजा गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in