गस्त के दौरान पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted on 29 July 2010 by admin

थाना लम्भुआ पुलिस को गस्त के दौरान सन्देहास्पद स्थित में दो व्यक्तियों का पकड़ा लिनके पास से कट्टा एव जीवित कारतूस बरामद हुए जिन्हें शस्त्र अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया।
पुलिस सूत्रों के अनेसार दिनांक 28/29 जुलाई 2010 की रात्रि 01.30 बजे आरक्षी प्रदीप कुमार, चन्द्र प्रकाश व होम गार्ड जिलाजीत तिवारी, राम मूर्ति वर्मा रात्रि कस्बा गस्त करते हुए बै।क आफ बडौदा, भदैंया के पास पहुंचे तो उन्हें वहॉ पर दो व्यक्ति सन्देहास्पद स्थिति में खड़े दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर गॉव की ओर भागने लगे, तो पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया । तलाशी के दा।ैरान एक ने अपना नाम संजय सिंह पुत्र केवल बहादुर तथा दूसरे ने चन्दन सिंह पुत्र राम धीरज निवासी पलिया  थाना धम्मौर बताया। तलाशी के दौरान उन दोनें अभियुक्तों के पास से एक-एक कट्टा 12 बोर का और तीन-तीन कारतूस बरामद हुआ। जिसको थाना लम्भुआ में मु0अ0सं0 322,323/2010 धारा 25- शस्त्र अधिनियम के तहत पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया।
दूसरी घटना थाना गोशाईगंज में उ0नि0नि0 सुधीर कुमार सोनी क्षेत्र में गस्त भ्रमण कर के आ रहे थे तो  उन्हें किसी के द्वारा सूचना प्राप्त होने पर एक व्यक्ति को सन्देहास्पद हालत मेंं खड़ा पाया। नाम, पता पूछने एवं तलाशी के दौरान उसने अपना नाम मनमोहन सिंह पन्त्र काली प्रसाद सिंह बताया तलाशी लेने पर उसके पास से एक अदद चाकू बरामद हुआ। अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 596/10 धारा -25 शस्त्र अधिनियम के तहत जूल भेज दिया गया।
इसी तरह तीसरी घटना थाना बल्दीराय में आरक्षी अयूब खाू व जंग बहादुर यादव ने गस्त के दौरान इसौली -पारा रोड पर पेट्रोल पम्प के पास से एक व्यक्ति को बोरे में 60 किलो गौ मांस के साथ गिरफ्तार किया । पूछ- ताछ के दौरान उसने अपना नाम नन्कउ उर्फ मो0 रजा पुत्र रफीेक निवासी इसौली थाना बल्दीराय बताया , जिसे गिरफ्तार कर मु0 अ0 सं0 491/10 धारा 73/5/8 गोबध निवारण अधिनियम के तहत पुजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in