रामगढ़ ताल की प्रदूषण नियन्त्रण परियोजना के लिए राज्य सरकार ने 3.72 करोड़ रूपये स्वीकृत किये

Posted on 29 July 2010 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय झील संरक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद गोरखपुर के रामगढ़ ताल की प्रदूषण नियन्त्रण परियोजना के लिए तीन करोड़, 72 लाख, 85 हजार, आठ सौ रूपए की धनराशि स्वीकृत की है।
नगर विकास विभाग ने इस सम्बन्ध में शासनादेश जारी कर दिया है। राष्ट्रीय झील संरक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत रामगढ़ ताल की प्रदूषण नियन्त्रण परियोजना के लिए केन्द्र सरकार ने 8.70 करोड़ रूपए की धनराशि अवमुक्त कर दी है। इस ताल को प्रदूषण मुक्त करने के लिए राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा सामूहिक परियोजना बनाई गई थी, जिसमें से 30 प्रतिशत राज्यांश के रूप में तीन करोड़, 72  लाख, 85 हजार, 8 सौ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in