Categorized | लखनऊ

बसपा सरकार के शासन में अपराध बढ़े हैं।

Posted on 29 July 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने बसपा सरकार पर राजनीति का अपराधीकरण एवं प्रशासन का राजनीतिकरण करने का आरोप दोहराते हुए कहा कि बसपा सरकार के शासन में अपराध बैं। ढ़े हमाफिया तत्वों का महिमामण्डन किया जा रहा है। तमाम बसपा नेताओं पर जघन्य अपराधों के आरोप होने के बावजूद मुख्यमन्त्री उन्हें संरक्षण दे रही हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित ने आज गुरूवार को पत्रकारों से कहा कि राज्य में आमजन असुरक्षित हैं। अपराधी सरेआम अपराध कर रहे हैं। कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं है।
दीक्षित ने प्रशासन के राजनीतिकरण को संवैधानिक ढांचे के लिये दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि सरकार प्रशासनिक अधिकारियों से भी पार्टी का काम करा रही है। इलाहाबाद के जिलाधिकारी द्वारा वोट की मांग करना बहुत गम्भीर प्रकरण है। सरकार ने इसका वीडियो देखा ही होगा। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रवक्ता ने जिलाधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की।
श्री दीक्षित ने कहा बसपा समर्थक आपराधिक वारदातों में व्यस्त हैं। पुलिस उनसे डरती है। उनका सहयोग भी करती है। जौनपुर में बसपा के चन्दवक कार्यालय में एक महिला के साथ बलात्कार की घटना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इस घटना में एक बसपा नेता के सहयोग से एक दरोगा पर बलात्कार करने का आरोप है। राज्य में हत्या, लूट, बलात्कार, डकैती, अपहरण की घटनायें बढ़ी हैं। दलित उत्पीड़न की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। चारो ओर घोर अराजकता है। जंगलराज है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता हाल में कैबिनेट मन्त्री पर हुए जानलेवा हमले को भुला नहीं पाई है। जब राज्य में कैबिनेट मन्त्री पर सरेआम हमला हो सकता है, तो आमजन कैसे सुरक्षित हो सकते हैंर्षोर्षो प्रदेश की कानून व्यवस्था की यही ताजा तस्वीर है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in