Categorized | लखनऊ

लखनऊ सपा प्रभारी का स्वागत

Posted on 28 July 2010 by admin

लखीमपुर खीरी के विधायक व लखनऊ सपा प्रभारी डा0 हाजी आर.ए.उस्मानी का आज शाम राजधानी के कई स्थानोें पर कार्यकर्ताओं व सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया।
135 डा.आर.ए.उस्मानी विधायक का सपा के क्षेत्रीय कार्यालय चरही वजीरबाग दरगाह दरीवालों सहादतगंज में अब्दुल वहाब मंसूरी पूर्व प्रधान ने अपने साथियों के साथ स्वागत किया इसके बाद सपा विधायक का तोपखाना बाजार कैण्ट क्षेत्र के सदर बाजार में मो0 फारूख मंसूरी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया।
स्वागत का यह सिलसिला शाम लक्ष्मणपुरी गेट फैजाबाद रोड पर भारी स्वागत समारोह के बाद समाप्त हुआ जहां पर सपा नेता सगीर खान ने अपने सैकड़ो साथियों के साथ स्वागत किया। इस समारेाह में सपा प्रवक्ता प्रेम प्रकाश वर्मा, नईम खान, हाजी गुलाम रसूल, खलील खान, हाजी अहमद रसूल, मुख्तार अहमद मंसूरी, हाफिज सगीर अंसारी, मैलाना नसीर, हाजी टीपू, रईश मंसूरी हाजी एस.ए.मंसूरी मुबारक अली, मो. नसीम जोगी, अब्दुल सलाम आदि लोग शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in