Categorized | लखनऊ

बसपा सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।

Posted on 28 July 2010 by admin

बसपा सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। जब मुख्यमन्त्री स्वंय ही अपराधियों की संरक्षक हो जाय तब कानून व्यवस्था कैसे स्थापित हो सकती है।  चारों तरफ भ्रश्टाचार का बोलबाला है। सभी स्तरों पर अराजकता व्याप्त हो गई हैे। मन्त्री और सत्तारूढ़ दल के विधायकों के साथ कुछ अफसरों का गठजोड़ दलाली और कमीशनखोरी में लगा हुआ है और इसका एक बड़ा हिस्सा मुख्यमन्त्री के निजी खजाने में जमा होता है।
नेता विरोधी दल श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज यहॉ एक प्रेस कांफ्रेस को सम्बोधित करते हुये प्रदेश सरकार को कठघरे मे खड़ा करत हुए उक्त कठोर आरोप लगाये। इस अवसर पर कांग्रेस छोड़कर आये सुल्तानपुर के पूर्व विधायक श्री रामरतन यादव का समाजवादी पार्टी में ‘ाामिल होने पर नेता विरोधी दल ने स्वागत किया। उनके साथ जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता भी समाजवादी पार्टी में ‘ाामिल हुये।
प्रेस कान्फ्रेस में श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस सरकार में मन्त्री भी सुरक्षित नहीं है तब फिर आम जनता कैसे सुरक्षित रह सकती हैर्षोर्षो महामहिम राज्यपाल से लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक मॉग करने के बाद भी मन्त्री श्री नन्दी पर हुये हमले को लेकर सी0बी0आई की जॉच न कराना यह प्रमाणित करता है कि इसमें मुख्यमन्त्री के निकट के लोगों का हाथ है। मुख्यमन्त्री को हर माह खनिजों के खनन से एक बड़ा हिस्सा पहुंचाया जा रहा है और मुख्यमन्त्री कार्यालय के कुछ अफसर तो इसी काम में लगे हुये हैंं कि किस मद से कितना हिस्सा मुख्यमन्त्री के निजी खजाने में पहुंचाना सुनििश्चत करना है।
नेता विरोधी दल ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। ऐसी सरकार जो कानून और संविधान को नहीं मानती हो और न्यायपालिका का भी सम्मान नहीं करती हो, जिसकी मुख्यमन्त्री, मनमानी करती हो, लोकतन्त्र की अवहेलना करना वह अपना अधिकार मानती हो, तो यह सरकार संवैधानिक और लोकतािन्त्रक कैसे हो सकती हैर्षोर्षो अब तो इस सरकार में ‘ाासन आदेश भी फर्जी पकड़े जा रहे हैं। मुख्यमन्त्री के निर्देश पर प्रदेश भर में अतिक्रमण हटाओं के नाम पर प्रशासन गरीब जनता की रोजी रोटी छीन रहा है।
श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि दो दर्जन से ज्यादा जिले बाढ़ की चपेट में हैं। लेकिन मुख्यमन्त्री बेखबर है और केन्द्र में मंहगाई के मुद्दे पर बयान देती रहती हैं जब कि वह स्वंय भी राज्य में मंहगाई बढाने में लगी हुई है। राज्य में विद्युत का भारी संकट है। अस्पतालों में दवा नहीं है। मुख्यमन्त्री प्रदेश की जनता को लगातार धोखा देने में लगी हुई है। वकीलो,ं अध्यापकों, किसानों, दुकानदारों, छात्रों-नौजवानों यहॉ तक कि विकलांगोें पर भी न्याय मॉगने पर बर्बरता से लाठी और डण्डा चलाया जाता है। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का भ्रश्ट एवं अत्याचारी बसपा सरकार के विरूद्ध संघशZ जारी रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in