उजड़े दुकानदारों ने पेट पर ईट-पत्थर बांधकर किया अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन

Posted on 27 July 2010 by admin

मुस्लिम दुकानदारों ने नहीं मनाया आज सबेरात का त्यौहार
अतिक्रमण हटाओं अभियान के दौरा उजाडे़ गए दुकानदारों ने आज सबे-रात का त्यौहार को नहीं मनाया। दुकानदारों ने अतिक्रमण में जिला प्रशासन द्वारा उजाड़कर बेरोजगार किये जाने के विरोध में अर्द्धनग्न होकर पेट पर ईट-पत्थर बांधकर शहर की सड़को पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। पटरी गुमटी व्यापार मण्डल ने आगे भी विरोध की रणनीति घोषित की है। जिसमें 28 जुलाई को महिलाए, 29 जुलाई को बच्चे तथा 30 जुलाई को मैगसेसे पुरस्कार विजेता अरविन्द केजरवाल के नेतृत्व में जनसभा की जायेगी। 31 जुलाई को महिलाए व बच्चों के साथ उजाड़े गए दुकानदार शहर के तिकोनिया पार्क में सामूहिक अनशन पर बैठेगें।

133
जिले में पिछले दिनों उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में जिला प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण अभियान चलाकर सड़क के किनारे दुकानें रखकर रोजगार कर रहे सैकड़ों दुकानों को उजाड़ दिया। जिसके विरोध में पटरी गुमटी व्यापार मण्डल शुरू से ही विरोध प्रदर्शन कर रहा है। अभियान बन्द होने के बाद आज मुस्लिम वर्ग के लोगों का सबेरात का त्योहार है। अभियान में उजाड़े जाने के कारण तमाम लोग बेरोजगार हो गए। जिससे उनके घरों में खाने के लाले पड़ गए है। ऐसे लोग इस बार अपना त्यौहार नहीं मना पा रहे हैं। व्यापार मण्डल के बैनर तले आज सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जुलूस की शक्ल में अर्द्धनग्न होकर गले से पेट पर दो-दो ईट व पत्थर लटका कर नगर की सड़कों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने शासन, प्रशासन व पुलिस विरोधी नारे लगाये। प्रदर्शनकारियों ने बाद में शहर के अम्बेडकर पार्क में संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष अपना प्रदर्शन समाप्त किया।
इस प्रदर्शन में पटरी गुमटी व्यापार मण्डल के संरक्षक संजय सिंह, अध्यक्ष प्रेम श्रीवास्तव, मेराज अहमद, राम किशोर वर्मा, जगदीश, शोहरत अली, इबरार आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in