Categorized | लखनऊ

सूर्य प्रताप शाही ने आज दोपहर महंगाई विरोधी हस्ताक्षर अभियान के ज्ञापन पत्रकों से….

Posted on 27 July 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने आज दोपहर महंगाई विरोधी हस्ताक्षर अभियान के ज्ञापन पत्रकों लदे वाहन को पार्टी का झण्डा दिखाकर दिल्ली के लिये रवाना किया। इस अवसर पर श्री शाही ने कहा कि पार्टी द्वारा चलाये जा रहे महंगाई विरोधी हस्ताक्षर अभियान में प्रदेश से पच्चीस लाख हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन पत्रक दिल्ली भेजे गये हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से 29 जुलाई को यह महंगाई विरोधी ज्ञापन राष्ट्रपति को दिये जायेंगे। हस्ताक्षर अभियान में राज्य के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आम जनता से प्रत्यक्ष जनसंवाद किया है। पार्टी ने पच्चीस लाख लोगों से मिलकर हस्ताक्षर करवाये हैं।

राज्य की जनता जानलेवा महंगाई और पेट्रो पदार्थो की मूल्यवृद्धि से पीड़ित है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। राज्य सरकार ने भी महंगाई बढ़ाने का ही काम किया है। सरकार ने अपनी ओर से महंगाई घटाने का कोई काम नहीं किया है। उन्होंने बसपा सरकार से पेट्रो पदार्थो सहित सभी आवश्यक वस्तुओं पर स्थानीय कर घटाने की मांग की।
श्री शाही ने बसपा सरकार पर प्रशासनिक आतंकवाद को लगातार बढ़ाने का आरोप लगाया और कहा कि पुलिस हिरासत में लोगों का अंगभंग किया जा रहा है। हिरासत की मौतें बढ़ी हैं। मानवाधिकार का हनन हो रहा है। पुलिस के अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी प्रशासनिक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने बस्ती के एस0डी0एम0 द्वारा एक व्यक्ति की पिटाई की निन्दा की और कहा कि इस मारपीट से आहत एक व्यक्ति की मृत्यु भी हो गई है। घटना की गम्भीरता को देखते हुए उन्होंने एक तीन सदस्यीय जांच समिति की घोषणा की है। सर्वश्री श्रीराम चौहान, पूर्व मन्त्री शिव प्रताप शुक्ला व अष्टभुजा शुक्ला को इस समिति का सदस्य मनोनीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि समिति इस पूरी घटना की जांच रिपोर्ट अतिशीघ्र उन्हें देगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in