Categorized | लखनऊ.

विज्ञान नगरी में होगा फिल्म शो का आयोजन

Posted on 26 July 2010 by admin

फिल्म प्रभाग, भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मन्त्रालय की लखनऊ शाखा तथा आंचलिक विज्ञान नगरी, लखनऊ एक साथ मिलकर विभिन्न स्कूलों में पढने वाले ब़च्चों के विज्ञान एवं वैज्ञानिकों से संबन्धित ज्ञान को और अधिक पुष्ट तथा प्रभावाशाली बनाये जाने के उद्देश्य से आंचलिक विज्ञान नगरी, एकता विहार, सेक्टर-ई, अलीगंज, लखनऊ के आडीटोरियम में दिनांक 27.07.2010 दिन मंगलवार से 31.07.2010, समय 10:30 बजे से 11:30 बजे एवं 11:45 बजे से 01:00 बजे दोपहर तक विज्ञान फिल्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । फिल्मोत्सव में भारतीय वैज्ञानिक डा0 होमी जहांगीर भाभा, डा0 विक्रम साराभाई, डा0 विश्वैश्रैया, डा0 सी0वी0 रमन, आचार्य जगदीश चन्द्र बोस, डा0 सत्येन बोस, डा0 हाफकिन तथा डा0 सलीम अली के जीवन एवं कृतित्व पर आधारित डाक्यूमेन्टरी के साथ ही भारत के द्वितीय अंटार्कटिका अभियान पर निर्मित डाक्यूमेन्टरी का भी प्रदर्शन किया जाएगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in