कपड़ा व्यवसायी के पुत्र का दिनदहाड़े अपहरण

Posted on 25 July 2010 by admin

तलाश में पुलिस जुटी

नगर कोतवाली अन्तर्गत चौक के कपडा व्यापारी मकदूम राम का 25 वषीZय पुत्र का आज दोपहर अपहरण हो गया। इस घटना से शहर में हड़कम्प मच गया है।
परिवारीजनों द्वारा पुलिस को दी सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी उमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि रवि गुप्ता आज दोपहर घर से दस रूपये दाढ़ी बनवाने के लिए लेकर निकला। जिसके कई घण्टे बाद रवि का घर पर फोन आया कि उसे दस

बारह लोग पकड़ लाये है। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। रवि के पिता ने पुलिस में जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने चौकसी बरतते हुए छापेमारी कर वर्कआउट करने के प्रयास में हैं।  रवि के पिता ने बताया कि अपहरण की जानकारी समय लगभग 03 बजकर 51 मिनट पर हमारे मोबाइल पर रवि का फोन आया। उसके बाद रवि के अपहरण की जानकारी हुई। अपहरण की खबर  नगर में आग की तरह फैल गई। जिसके कारण  देखते- देखते सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग कोतवाली में पहुंचने लगे

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in