रंगनाथ मिश्रा आयोग एवं सच्चर कमेटी की रिपोर्ट न लागू करना कांग्रेस का दोगलापन-डा.आर.ए.उस्मनी

Posted on 24 July 2010 by admin

राजधानी के  पर्यवेक्षक एवं लखीमपुर खीरी के विधायक डा.आर.ए.उस्मानी ने कहा कि कांग्रेेसी सरकारों द्वारा बनाये गये रंगनाथ मिश्रा आयोग एवं जस्टिस सच्चर कमेटी की रिपोर्ट को न लागू करना कांग्रेस का दोगलापन है। आज लखनऊ राजधानी में अपने छठवें दिन के प्रवास के दौरान कैण्ट विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा के लिए पहुंचे सपा के पर्यवेक्षक विधायक डा.आर.ए.उस्मनी एवं सयुस के प्रदेश अध्यक्ष नफीस अहमद का कैण्ट विधानसभा में कार्यकर्ताओं ने गरम जोशी के साथ फूल मालाओं से लाद दिया।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पर्यवेक्षक डा.आर.ए.उस्मनी ने सपा कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि समाजवादी पार्टी जमीन से जुड़े लोगो की पार्टी है इसीलिए हम लोगो ने वातानुकूलित हालों में बैठक न करके क्षेत्र में जमीन में बैठके करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में आज कैण्ट विधानसभा के संगठन की मजबूती के लिए बैठक हो रही है। उन्होने सपा कार्यकर्ताओं को समझाया कि समाजवाद लाना हैै तो परिक्रमा करने वाले एवं पंचसितारा होटल भोग छोड़ना होगा तथा जमीन से जुड़े लोगों को पार्टी में उच्च पदों पर लाना होगा।

हाजी डा.आर.ए.उस्मनी ने कांग्रेस सके दोगलापन से सावधान रहने को कहा केन्द्र में धर्मनिरपेक्षता के नाम पर मुसलमानों भाई कांग्रेेस की सरकारें बनवाते है किन्तु कांग्रेस मुस्लिम समाज के सिर्फ ढेड़ मन्त्री बनाती है तथा मुसलमानों के वोट के लिए सच्चर कमेटी एवं रंगनाथ मिश्रा आयोग का लालीपॉप दिखाती है किन्तु सरकार बन जाने के लिए दोनों रिपोटोZ की  ठण्डे बस्ते में डाल देती है।

डा.आर.ए.उस्मनी ने कंाग्रेस को चैलेन्ज दिया है कि यदि वह मुसलमानो की सच्ची हितैषी है तो रंगनाथ मिश्रा आयोग एवं सच्चर कमेटी की रिपोर्ट को लागू कर मुसलमानों को  उनकी आबादी के हिसाब से आरक्षण दें। जो मुसलमान जातियां दलितों से बदतर जिन्दगी गुजार रही है उन्हे तत्काल  अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल करें।

डा.आर.ए.उस्मनी ने कहा कि 1984 के दंगों के लिए कांग्रेस ने सिख समाज से तो माफी मांग ली है किन्तु 6 दिसम्बर 1992 को बाबरी मिस्जद शहीद हुई थी उस समय केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी किन्तु अभी तक कांग्रेस ने मुस्लिम समाज से इसके लिए माफी नही मांगी हैं 25 करोड़ मुसलमान साम्प्रदायिकता के नाम पर कांग्रेस को जिताकर केन्द्र में सरकार बनवाने का काम करते  है किन्तु एक करोड़ वाले मनमोहन सिंह को प्रधानमन्त्री बनाया जाता है। जबकि मा. मुलायम सिंह यादव जी मुसलमानों को उनकी आबादी के हिसाब से शासन और सत्ता में भागीदारी देते है। इस लिए 2012 के विधानसभा चुनावों में सभी जाति समुदाय मिलकर स.पा. की सरकार बनवायें जिससे देश व प्रदेश का विकास होगा।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in