दहशत में बीत रहे ब्यापारियों के दिन

Posted on 24 July 2010 by admin

पुलिस लाठियां भांजती रहे, रोड पर अतिक्रमण होता रहेगा
अभी जनपद में अतिक्रमण  की चपेट में आये नगर के लगभग  हजारों दुकानदार रोजी रोटी से मोहताज होगये। शहर में दहशत गदीZ के चलते अभी भी दुकाने काफी बन्द पडी है। लोग डर-डर के दुकानो ंकी शटर उठा रहे है। उन्हे लगता है कि कब जिला प्रशासन फिर जेसीबी मशीन के साथ आकर हमारी दुकानोे को ढहा दिया जायेगा। जिले में इस प्रकार का माहौल बना हुआ है कि कुडवार रोड पर हुए जेबीसी मशीन के कार्य आज भी उन्हे बार-बार यही याद दिला रही है कि अभी शहर में अतिक्रमण का अभियान पूरा नही हुआ है। अतिक्रमण की चपेट के एक ब्यक्ति की मौत हो जाने से आला अधिकारी सड़को को खाली कराने का कार्य दो दिन से बन्द कर रखे है। लेकिन शहरोें में क्रेन, जेसीबी मशीनो को देखने पर, अतिक्रमण किये बडे दूकान दारों के छक्के छूट गये है। प्रशासन को मनमानी तरीके से कार्य करना बताकर जगह-जगह राजनैतिक, समाज सेबी संगठनों के लोग माया सरकार और प्रशासन के खिलाफ खूब नारे बाजी व भर्तसना करते नही चूक रहे है।

प्रशासन द्वारा इतना धमाचौकड़ी करने के बाद अब भी लोग सडको पर दूकानो को रखना नही छोड रहे है, चौक घण्टा घर, सब्जी मण्डी, नार्मल चौराहा, गल्ला मण्डी के दूकान दारो के माथे पर सायद पशीना नही रेंग रहा, पुन: पुरानी स्थिती -रोड पर काउण्टर रखना, साड़िया छाता कपडे टागना, लोहे के ब्यापारी अन्दर में रखी चद्दरे भी सजा लिये है जबकि पुलिस अतिक्रमण हटाने के लेकर लाठिया भी खूब भांजी थी स्थिती जस की तस है, पूछने पर बताते है कि क्या करूं रोजी रोटी प्रशासन बन्द करवा देगा।

शहर के बुद्विजीवियों का मानना है कि प्रशासन का जो रवैया था अगर वैसा फिर हो जाय तब इन बडे़ अतिक्रमण करने वाले दूकान दार रोड पर कब्जा करने के बजाय रोड पर खडे होने से कतराने लगेगें। शहरो मे सब्जी मण्ड़ी, चौक घण्टा घर के ब्यापारी स्थाई है, यदि यही ब्यापारी सचेत हो जाय, प्रशासन की कोई जरूरत नही पूरा का पूरा नगर स्वच्छन्द हो जायेगा, वही तमाम संगठनों का जिला प्रशासन से कहना है कि जिन व्यापारियों की दूकाने तोडी गई है उन्हे एक सुरक्षित स्थान दिया जाय, जिससे रोजी रोटी के लाले न पडे, िशक्षा की तरफ लोगो का ध्यान जाय, इस बात को जिला प्रशासन भी जगह इगिन्त करते हुए शहर से सटे गोराबारिक में दूकान बनाकर देने की बात कही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in