Categorized | लखनऊ.

लखनऊ आइ० आर० डी० एस० 2010 पुरस्कार

Posted on 24 July 2010 by admin

लखनऊ आइ० आर० डी० एस० 2010 पुरस्कार दिए जाने हेतु एक समारोह का आयोजनकिया गया. ये पुरस्कार उन व्यक्तियों के नाम पर रखे गए हैं जिन लोगों नेअल्पायु में ही कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर ली थीं, किन्तु जिनकी असामयिक मृत्यु से देश और समाज को भारी नुक्सान हुआ था. ये पुरस्कार इनलोगों को इस आशा तथा विश्वास से दिए जा रहे हैं कि ये लोग अपने-अपनेक्षेत्रों में उन संभावनाओं को पूरा करेंगे.

इस वर्ष जिन लोगों को ये पुरस्कार दिए जा रहे हैं
, वे हैं-

आनंदीबाईजोशी पुरस्कार- चिकित्सा तथा स्वास्थय- डॉ अमिता पाण्डेय
, सहायक प्रोफ़ेसर, लखनऊ चिकित्सा विश्वविद्यालय सफ़दर हाशमी पुरस्कार- मानवाधिकार- श्रीसंजय सिंह, कन्वेनर, परमार्थ , ओरई (जालोन) सुरेन्द्र प्रताप सिंह पुरस्कार- पत्रकारिता- श्री यशवंत सिंह, संस्थापक, भड़ास मीडिया वी एन शुक्ला पुरस्कार- विधि- श्री एस० एम०जैदी, आलिया पब्लिकेशन, इलाहबाद एस० रामानुजम पुरस्कार- शिक्षा- श्रीआनंद कुमार- सुपर 30, पटना डॉ अमिता पाण्डेय को पुरस्कार शुश्री वन्दना मिश्रा, प्रख्यात पत्रकारद्वारा दिया गया जबकि श्री संजय सिंह को प्रक्यात सामजिक कार्यकर्ता श्रीचितरंजन सिंह द्वारा. श्री यशवंत सिंह को प्रेस क्लब लखनऊ के अध्यक्ष श्रीसिद्दार्थ कलहंस द्वारा सम्मानित किया गया तथा श्री जैदी को श्री ए० के०अवस्थी, डीन, लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा सम्मान दिया गया. श्री आनंद कोश्री रमेश दीक्षित, प्रोफेसर, लखनऊ विश्वविद्यालय ने सम्मान दिया.
इन सभी पुरस्कार विजेताओं ने अपने संघर्ष की कहानी उपस्थित लोगों के सम्मुखप्रस्तुत किया तथा साथ ही अपने भविष्य की योजना बी बताई. सभी का एक स्वरसे मानना था कि अभी उनके पास करने को बहुत कुछ है. इन लोगों ने आइ० आर० डी०एस० पुरस्कार 2010 पाने पर ख़ुशी भी व्यक्त की.

इसके अलावा सम्मान प्रदान करने वाले सभी व्यक्तियों ने भी सभा में अपनेविचार रखे. उन लोगों ने इन सभी के मंगल भविष्य की कामना की तथा दुसरे सभी
युवाओं को इनसे सीख लेगे का आह्वान किया.

इसके पूर्व आइ० आर० डी० एस केअध्यक्ष श्री अमिताभ ठाकुर ने संस्था
के कार्यों से लोगों को अवगत कराया.यह बताया कि संस्था मानवाधिकार, सूचना का अधिकार, शिक्षा अदि के क्षेत्रमें कार्य करती है. समस्त सभा का संचालन श्री उत्कर्ष कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष, आइ० आर० डी० एस ने किया जबकि अंत में धन्यवाद ज्ञापन संस्था कीसचिव डॉ नूतन ठाकुर ने किया. साथ ही साथी संगठन नॅशनल आर० टी० आइ० फोरम केगुजरात इकाई के को- ओरडीनेटर श्री अमित जेठवा की ह्त्या हिने केपरिप्रेक्ष्य में एक मिनट का मौन भी रखा गया.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in