Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा

Posted on 24 July 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने राज्यसभ सदस्य कुसुम राय के नेतृत्व में महंगाई विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। महंगाई विरोधी प्रदर्शन के लिये सभी महिलाएं नगर कार्यालय कैसरबाग पर एकत्र हुईं और कुसुम राय के नेतृत्व में मार्च करते हुए कैसरबाग चौराहे पहुंची और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। राज्यसभा सदस्य कुसुम राय ने कहा कि दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है। यू0पी0ए0 सरकार ने हालही में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम बढ़ाकर आम जनता की कमर पूरी तरह से तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि महंगाई के विरूद्ध भाजपा ही संघर्ष कर रही है बाकी दल इस मुद्दे पर दिखावा कर रहे हैं। इस अवसर पर महिलाओं ने सब्जियों की माला पहनकर Þमहंगाई डायन खाये जात हैß गाना भी गाया।

प्रदर्शन में प्रदेश महमन्त्री अनुपमा जायसवाल, संयुक्ता भाटिया, बीना गुप्ता, आशा मौर्या, पुष्पा सिंह चौहान, मनोरमा शुक्ला, रमा जायसवाल, सूर्यमणि सिंह, रिति सिंह, जया शुक्ला, माधुरी शुक्ला, शकुन्तला निगम, अंजना मालवीय, सन्तोष त्रिपाठी, शोभा निगम, लज्जा वर्मा, संध्या तिवारी, शशि ओझा, चन्दा रावत, सुमिता राय, विनय जायसवाल, करूणा सारस्वत, अंजू रावत, सीमा मिश्रा, शोभा जायसवाल, मालती सिंह, सीमा सिंह, आदि।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in