Categorized | विचार

उचित दर की दुकानों के लिए आवेदन 6 अगस्त तक जमा करें

Posted on 24 July 2010 by admin

जिला पूर्ति अधिकारी ने सूचित किया है कि नगरीय क्षेत्र छत्ता क्षेत्र के अन्तर्गत नाई की मण्डी में रिक्त एक उचित दर की दुकान अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। सिंगी गली मे रिक्त उचित दर की दुकान शारीरिक विकलांग सामान्य वर्ग के लिए तथा ट्रांस यमुना क्षेत्र में मोतीबाग, यमुनाब्रिज में रिक्त दुकान भूतपूर्व सैनिक(सामान्य वर्ग) के लिए आरक्षित है। उन्होंने बताया है कि आगरा नगर में निवास करने वाले अनुसूचित जाति, विकलांग, भूतपूर्व सैनिक निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र, 6 अगस्त 2010 तक उनके कार्यालय में जमा कर सकते है। इस सम्बन्ध में विस्तृत विवरण/आवेदन पत्र का प्रारूप  जिला पूर्ति कार्यालय जयपुर हाऊस आगरा से प्राप्त किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in