Categorized | विचार

जिलाधिकारी द्वारा टोरंट पावर के अधिकारियो को सुधार हेतु चेतावनी

Posted on 24 July 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने विद्युत आपूर्ति में सुधार हेतु टोरंट पावर के अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि जनता की िशकायतों का तत्परता से निदान करायें। समय से बिजली के बिल उपभोक्ताओं में सुलभ करायें तथा विलो को जमा करने हेतु सभी 18 खण्डों में व्यवस्था सुनििश्चत करायें। उन्होंने नई भर्ती में लिए गये कर्मियों के लिए प्रिशक्षण कार्यक्रम चलाने तथा स्थल पर नये भर्ती कर्मियों के साथ अनुभवी /पुराने कर्मी को भी भेजें । उन्होंने स्पश्ट निर्देश दिये कि जिस क्षेत्र में शट डाउन लेना है उस क्षेत्र के लोगो को पूर्व मे मीडिया के माध्यम से भी सूचित कराना सुनििश्चत करें।

विद्युत आपूर्ति पर बड़ी संख्या में जन िशकायतों पर जिलाधिकारी ने कड़ा रूख अपनाया है। उन्होंने कलेक्ट्रेट में टोरंट पावर के वरिश्ठ अधिकारियों के साथ विद्युत आपूर्ति में सुधार के सम्बन्ध में व्यापक समीक्षा की । उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति सुधार हेतु वार्शिक योजना बनाकर उसकी प्रगति और जनता से प्राप्त िशकायतों (कम्पलेन्टस) और पूछताछ (इन्क्वारी) का विवरण आदि की पाक्षिक रिपोर्ट जिलाधिकारी को उपलब्ध करायें। उन्होंने राश्ट्र मण्डल खेलों को दृिश्टगत रखते हुए महात्मा गॉधी मार्ग के विद्युत खम्बों/तारों आदि की व्यवस्था तथा सौदयीZ करण कार्य कराने के लिए कहा।

टोरंट पावर के उपाध्यक्ष दीपक ठक्कर ने बताया कि वर्तमान में 250 इंजीनियरिंग स्टाफ तथा 400 सपोटिंग स्टॉफ सहित कुल लगभग 650 कर्मी कार्यरत हैै। नगर को तीन जोन और 18 खण्डों में बॉटकर आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी को आश्वासन दिया कि आगामी तीन माह में व्यापक सुधार लोगों को दिखाई देने लगेगें । वशाZ के बाद 15 अक्टूवर से 3 माह का विशेश अभियान चलाकर तार -खम्बे बदलना, इन्सूलेटिड तार बदलने तथा अन्डर ग्राउण्ड तार डालने आदि कार्य व्यापक पैमाने पर कराये जाने की कार्य योजना तैयार कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि पावर कारपोरेशन से बिल प्राप्त होने लगे है और  45 दिनों के भीतर बिल प्रेशण और भुगतान की सुचारू व्यवस्था कर दी जायेगी। इसी के साथ 03 माह के अन्दर इन्टरनेट के माध्यम से बिल भुगतान की सुविधा के अतिरिक्त मोबाइल वेन भी चलाई जायेंगी।

जिलाधिकारी द्वारा जनता से प्राप्त मीटर खराबी की िशकायतों को भी अबिलम्व ठीक कराने के निर्देश दिये। अवगत कराया गया कि खराब मीटर की जॉच उपभोक्ता के सामने ही मशीन द्वारा कराई जाती है।श्री ठक्कर ने बताया कि लाइन हानि रोकने के लिए सद्यन प्रयास प्रारम्भ किये गये है। वशाZ के बाद पीक लोड डिमान्ड में कमी आई है। उन्होंने िशकायतों के निस्तारण का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि तत्परता से कार्यवाही के फलस्वरूप िशकायतों में निरन्तर कमी आ रही है। ग्वालियर रोड तथा नुनिहाई में सडक चौड़ीकरण के कारण लाइन िशफ्ट करने हेतु शट डाउन लिया जा रहा है जिसकी सूचना भी पहले से दी जाती है।

जिलाधिकारी ने कहा कि शब्बे बरात के अवसर निर्वाध विद्युत की आपूर्ति हेतु व्यवस्थायें सुनििश्चत करे और एस.एन. मेडिकल कालेज में 1करोड़ 32 लाख की लागत से निर्माणाधीन भवन के ऊपर से हाईटेंशन लाइन को हटायें । बैठक में अपर जिलाधिकारी (ना0आ0) एस.के. मौर्य, नगर मजिस्ट्रेट चन्द्रशेखर , टोरंट पावर के अश्वनी त्रिवेदी, पंकज सक्सैना, हरीश मकवाना, सचिन, दीपक शुक्ला, महेश ढोलकिया आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in