Categorized | विचार

पी0जी0आई0 में इलाज करा रहे श्री नन्दी ने स्वस्थ होने तक सौंपे गये दायित्वों से मुक्त करने का मुख्यमन्त्री से अनुरोध किया

Posted on 23 July 2010 by admin

उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती के निर्देश पर कैबिनेट मन्त्री श्री बाबू सिंह कुशवाहा तथा मन्त्रिमण्डलीय सचिव श्री शंशाक शेखर सिंह आज पी0जी0आई0 में इलाज करा रहे प्रदेश के संस्थागत वित्त, स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क मन्त्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ´´नन्दी´´ को देखने गये और उनके स्वास्थ के बारे में जानकारी प्राप्त की। श्री गुप्ता के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और वह बातचीत करने की स्थिति में हैं।

बातचीत के दौरान श्री गुप्ता ने इनके माध्यम से माननीय मुख्यमन्त्री जी से अनुरोध किया कि वह बी0एस0पी0 के समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। उन्होंने पूरी ईमानदारी से पार्टी एवं सरकार द्वारा सौपे गये दायित्वों का निर्वहन किया है। मुख्यमन्त्री जी ने उनके जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी प्रत्याशी बनाकर विधान सभा पहुंचाया और मन्त्रिमण्डल में शामिल होने का मौका दिया, उसके लिए वे व्यक्तिगत रूप से मुख्यमन्त्री जी के शुक्रगुजार हैं।

श्री नन्दी ने यह भी कहा है कि इलाहाबाद में उन पर प्राणघातक हमले के तुरन्त बाद मा0 मुख्यमन्त्री जी ने जिस तरह अपनी संवेदनशीलता का परिचय देकर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की और बेहतर उपचार की व्यवस्था की और इसके दौरान लगातार उनके परिजनों का मनोबल बढ़ाया। उसके लिए वह मुख्यमन्त्री जी के प्रति हृदय से आभारी हैं।

इसके साथ ही श्री नन्दी ने मुख्यमन्त्री जी से अनुरोध किया है कि जब तक वह पूरी तरह स्वस्थ न हो जाएं, तब तक उन्हें सौंपे गये विभागों के दायित्वों से उन्हें मुक्त कर दिया जाए, ताकि शासकीय कार्य प्रभावित न हो।

ज्ञातव्य है कि गत 12 जुलाई को श्री नन्दी पर इलाहाबाद में आपराधिक तत्वों द्वारा हमला किया गया था, जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। वर्तमान समय में उनका इलाज एस0जी0पी0जी0आई0 में किया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in