Categorized | लखनऊ.

कांग्रेस की सरकारों से जनता आजिज आ चुकी है -उस्मानी सपा लखनऊ पूर्व क्षेत्र की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Posted on 23 July 2010 by admin

लखनऊ महानगर पूरब विधानसभा की समीक्षा बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ राजधानी के समाजवादी पार्टी के कोडिनेटर विधायक डा0आर0ए0 उस्मानी एवं समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष नफीस अहमद पहुंचे। समीक्षा की बैठक की अध्क्षता महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने किया संचालन महासचिव मो0 एबाद ने किया। बैठक में विधानसभा पूरब की कमेटी एवं फ्रन्टल संगठनोें के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

लखनऊ पूरब विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की मजबूती को परखने के लिए पार्टी पर्यवेक्षक लखीमपुर के विधायक हाजी डा0आर0ए0उस्मानी एवं  संयुस प्रदेश अध्यक्ष नफीस अहमद पूरब विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान प्रत्याशी चयन के बाबत उन्होेने कहा कि चुनाव के एक साल पूर्व प्रत्याशी तय कर दिये जायेंगे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए डा0 उस्मानी ने कहा कि आज पूरे देश की जनता महंगाई की मार से कांग्रेस की सरकारों से आजिज आ चुकी है गरीब भूखों मर रहा है और केन्द्र की कांग्रेस सरकार आई0पी0एल0 खेलों की तैयारियों में जनता की गाढ़ी कमाई लुटाई जा रही है। पच्चीस हजार मौतों का सौदागर एण्डरसन कांग्रेस की सरकारों के संरक्षण में विदेश भाग जाता है। आज तक भोपाल के लोगों को न्याय नही मिला है। गांवों की जनता एक पुलिया के लिए तरस रही है दिल्ली में फ्लाई ओवर व जमीन के अन्दर रेल लाइनें बिछाई जा रही है यह ऊंच नीच की खायी जब शहर और गांव की दूर नही होगी तब तक हिन्दुस्तान खुशहाल नही होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in