Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में सूखा एवं अन्य आपदाओं की तैयारी के क्रम में आपदा प्रबन्धन योजना संचालित

Posted on 23 July 2010 by admin

उत्तर प्रदेश में सूखा एवं अन्य आपदाओं की पूर्व तैयारी एंव प्रत्युत्तर के सन्दर्भ में जिला आपदा प्रबन्धन योजना बनाई गई है। आपदा प्रबन्धन हेतु जिलों में आपदा परिचालन केन्द्र (ई0 सो0 ओ0) की स्थापना की गई है। इसके ही आपदा जोखिम प्रबन्धन क्रम में प्रदेश के 19 जिलों में जिला/विकास खण्ड/ग्राम पंचायत आपदा प्रबन्धन का निर्माण तथा समय-समय पर उसके अपडेशन का कार्य किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन सामान्य में आपदा प्रबन्धन पर जन जागरण किया गया। विभिन्न् प्रशिक्षण यथा-खोज एवं बचाव, प्राथमिक चिकित्सा आदि के द्वारा जनपद में स्वयं सेवकों की सुसंगठित टीम की उपलब्धता तथा उनका आपदा के दौरान उपयोग करने हेतु एक तन्त्र विकसित किया गया।

इसी क्रम में जिला स्तर पर प्रशिक्षित किये गये मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से तहसील, ब्लाक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर स्वयं सेवकों को प्रशिक्षित करने का कार्य कराया गया। योजना के तहत 19 जिलों में जिला स्तर पर भूकम्परोधी भवन तकनीकी को प्रेरित करने के लिए जिले के सिविल इंजीनियर्स एवं सभी विकास खण्डों में 50-50 राज मिस्त्रियों का प्रशिक्षण कराया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in