Categorized | लखनऊ.

पूरे प्रदेश में जंगल राज कायम-आर.ए.उस्मानी

Posted on 21 July 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के विधायक एवं लखनऊ राजधानी के प्रभारी डा0 आर0ए0उस्मानी ने आज पश्चिम विधान सभा क्षेत्र लखनऊ के कार्यकर्ताओं की एक बैठक नक्खास में की। जिसमें उन्होेने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि संगठन की बूथ स्तर तक रिवीजन कर लिया जाये।

126
डा0 उस्मानी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि उ0प्र0 की ब0स0पा0 सरकार में किसी की जान सुरक्षित नही है पूरे प्रदेश में जंगलराज व्याप्त है कैबिनेट मन्त्री पर जान लेवा हमला हो रहा है सरकार पाकोZ के निर्माण में मस्त है। जब इस सरकार के मन्त्री सुरक्षित नही है तो आम जनता का क्या हाल है इसका अन्दाजा लगाया जा सकता है।

प्रभारी डा0 उस्मानी ने मुसलमानों को आहवान करते हुए कहा कि कांग्रेस के चार आने का सदस्य भी न बनना क्योकि कांग्रेेस का हाथ मुसलमानों के खून से सना हुआ है सन् 1950 में बाबरी मिस्जद में ताला डलवाने का काम, 1984 में बाबरी मिस्जद का ताला खुलवाने का काम, 1988 में राममिन्दर का शिलान्यास कराने का काम, 1992 में बाबरी मिस्जद शहीद कराने का काम केन्द्र की कांग्रेस सरकारों ने किया है, मेरठ, मलियाना, भागलपुर, मुम्बई के दंगे कांग्रेस की सरकारों ने कराकर कांग्रेस के हाथ को मुसलमानों के खून से रंगने का काम किया है।

विधायक डा0 उस्मानी ने कहा कि उ0प्र0 की जनता कांग्रेस के मंहगाई राज एवं ब0स0पा0 के गुण्डा राज से मोह भंग हो गया है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की लहर होगी एवं मा0 मुलायम सिंह यादव उ0प्र0 के चौथी बार मुख्यमन्त्री बनेंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से लखनऊ राजधानी के अध्यक्ष सुशील दीक्षित, प्रभारी नकीम अहमद, महासचिव मो0 ऐबाद एवं वरिष्ठ नेता आदि उपस्थित थे।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in