Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के 23 जनपदों में स्थायी लोक अदालतें सक्रिय

Posted on 21 July 2010 by admin

उत्तर प्रदेश के 23 जनपदों में प्रथम चरण में स्थायी लोक अदालतों की स्थापना की गई है तथा ये अदालतें सक्रिय भी हो गई हैं। इसमें जनोपयोगी सेवाओं, यथा यात्री किराया एवं माल भाड़ा, सड़क एवं जल मार्ग की परिवहन सेवाएं, डाक-तार, टेलीफोन, विद्युत , जल आपूर्ति, सार्वजनिक सफाई, चिकित्सा आदि सेवाओं को सम्मिलित किया गया है। इन सेवा सम्बन्धी वादों को सिविल न्यायालय की तरह सुनवाई करते हुए निस्तारण के निर्देश दिये गये हैं। स्थायी लोक अदालतों के जनपद- आगरा, आजमगढ़, कानपुर नगर, गोरखपुर, झांसी, मुरादाबाद, मेरठ, लखनऊ, वाराणसी, सहारनपुर, फैजाबाद, बरेली, बस्ती, मिर्जापुर, गोण्डा, इलाहाबाद, चित्रकूट, अलीगढ़, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, कानपुर देहात, शाहजहॉपुर एवं रायबरेली हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in