Categorized | लखनऊ.

बुन्देलखण्ड विकास निधि से ऊर्जा, सिंचाई, पर्यटन, स्वास्थ्य तथा शिक्षा के लिए 11.27 लाख रूपए स्वीकृत

Posted on 21 July 2010 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुन्देलखण्ड विकास निधि से ऊर्जा, सिंचाई, पर्यटक स्थलों के सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शिक्षा के विस्तार के कार्य कराने के लिए 11 करोड़ 27 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। झांसी एवं चित्रकूटधाम के मण्डलायुक्तों को निर्देंश दिए गये हैं कि स्वीकृत धनराशि में से मरम्मत कार्य, अत्यन्त लघु कार्य, कच्चे कार्य एवं सुन्दरीकरण के कार्य एवं जीणेZन्द्धार से सम्बंधित योजनाएं स्वीकृत न की जाये।

बुन्देलखण्ड विकास निधि के जारी शासनादेश के अनुसार झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बान्दा एवं चित्रकूट जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देंशित किया गया है कि वे निर्माण कार्यों को प्रारम्भ करने से पूर्व आगणनों को स्वीकृत कराकर ही कार्यदायी संस्था को कार्यकारी आदेश जारी करें। इस धनराशि से वे ही परियोजनाएं ली जायेंगी जो एक वर्ष में पूरी हो सकें। यह भी निर्देंश दिए गए हैं कि योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणात्मक क्रियान्वयन के लिए सम्बन्धित जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी उत्तरदायी होंगे। कार्यों का चुनाव करते समय क्षेत्रीय सन्तुलन का विशेष ध्यान रखा जाये तथा जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में लगभग समान धनराशि का आंवटन करके ही योजनाएं स्वीकृत की जाय।

जारी शासनादेश के अनुसार झांसी जनपद में ऊर्जा क्षेत्र में 61.76 लाख रूपए, सिंचाई  में 41.19 लाख रूपए, पर्यटक स्थलों के सुदृढ़ीकरण सुन्दरीकरण एवं विस्तार के लिए 10.32 लाख रूपए तथा शिक्षा के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार के लिए 10.32 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ललितपुर जनपद के लिए 135.19 लाख रूपए, जालौन के लिए 249.65 लाख रूपए, हमीरपुर के लिए 195.23 लाख रूपए, महोबा के लिए 132.50 लाख रूपए, बान्दा के लिए 186.79 लाख रूपए तथा चित्रकूट जनपद के लिए 83.44 लाख रूपए स्वीकृत किये गये
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in