Categorized | लखनऊ.

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2010

Posted on 21 July 2010 by admin

सुल्तानपुर, रायबरेली और छत्रपति शाहूजी महाराज नगर के लिए पुनर्परिसीमन की समय सारिणी निर्धारित
प्रदेश के तीन जनपदों सुल्तानपुर रायबरेली और छत्रपति शाहूजी महाराज नगर के आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए पुर्नपरिसीमन की समय सारिणी शासन ने निर्धारित कर दी है। इन जनपदों की ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के वाडोZं का पुनर्परिसीमन किया जाना है। इस सम्बंध में शासन द्वारा सम्बंधित जिलाधिकारियों को निर्देंश जारी किये गये हैं।

समय सारिणी के अनुसार 20 जुलाई 2010 से 23 जुलाई तक इन यूनिटों द्वारा प्रस्तावित सूची की तैयारी और उसका प्रकाशन कराया जा रहा है। 20 जुलाई से 30 जुलाई के दौरान इन प्रस्तावित निवार्चन क्षेत्रों पर आपत्तियां प्राप्त की जायेंगी। इसी क्रम में 31 जुलाई से 02 अगस्त तक आपत्तियों का निस्तारण किया जायेगा और 03 अगस्त से 07 अगस्त 2010 की अवधि में प्रादेशित निवार्चन क्षेत्रों की अन्तिम सूची का प्रकाशन किया जायेगा।

शासन ने सम्बंधित जिलाधिकारियों को सूचित किया हैं कि उपरोक्त क्रम में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिसीमन हेतु पूर्व में जारी शासनादेश में दिये गये निर्देंश पूर्ववत रहेंगे। समस्त जनपदों को निर्देंशित किया गया है कि पूर्व में उपलब्ध कराये गये रूपपत्र 1,2 तथा 3 पर दी गई समय सारिणी के  अनुसार सभी प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की अन्तिम सूची पंचायती राज निदेशालय को दो प्रतियों में आगामी 08 अगस्त  तक उपलब्ध करा दें।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in