Categorized | लखनऊ.

मुख्यमन्त्री ने इलाहाबाद की घटना में घायल पत्रकार व गनर के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

Posted on 20 July 2010 by admin

उत्तर प्रदेश की मुख्यमन्त्री सुश्री मायावती ने गत 12 जुलाई को इलाहाबाद में आपराधिक घटना में घायल हुए इण्डियन एक्सप्रेस, इलाहाबाद के संवाददाता श्री विजय प्रताप सिंह एवं प्रदेश के संस्थागत वित्त, स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क मन्त्री के गनर श्री संजय सिंह के स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमन्त्री को अवगत कराया गया कि उनके निर्देशों के अनुसार घटना के तुरन्त बाद श्री विजय प्रताप सिंह को जीवन ज्योति अस्पताल में दाखिल कराकर उनके भलीभान्ति उपचार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई तथा श्री सिंह की स्थिति में सुधार होने के बाद उनको दिल्ली के अस्पताल में आगे की चिकित्सा के लिए ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

मुख्यमन्त्री ने रेजीडेण्ट कमिश्नर, दिल्ली को भी निर्देश दिये हैं कि श्री सिंह के स्वास्थ्य के बारे में स्वयं जाकर नियमित रूप से जानकारी प्राप्त करते रहें।

इस वारदात में गम्भीर रूप से घायल गनर श्री संजय सिंह का एस0जी0पी0जी0आई0 में विधिवत् इलाज चल रहा है। मुख्यमन्त्री ने इनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में वह श्री सिंह के परिवार के साथ हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in