Categorized | विचार

पूर्व सैनिकों को स्वत: रोजगार हेतु 10 प्रतिषत अनुदान पर ऋण जिला सैनिक बन्धु की बैठक में समस्याओं का समाधान

Posted on 20 July 2010 by admin

जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के तत्परता से निस्तारण हेतु निर्देष दिये है। उन्होंने कहा हैं कि Þ जिला सैनिक बन्धु Þ की बैठकों को प्रभावी बनाया जाये और नियमित रूप से बैठकों के आयोजन हो। उन्होंने तहसील/ब्लाक स्तर पर नियुक्त जिला सैनिक बन्धु के सदस्य पूर्व सैनिक अधिकारियों से भी अपेक्षा की है कि स्थानीय स्तर पर समस्याएं निदान का प्रयास करें और कोई समस्या है, तो जिला सैनिक बन्धु की बैठक में प्रस्तुत करें।

अपर जिलाधिकारी (प्रो0) कै0 आलोक षेखर तिवारी ने बताया कि सैनिक बन्धु की बैठक में पूर्व हव0 अनिल कुमार षर्मा, दयाराम षर्मा, आर0आर0 चक्रवर्ती, सूबेदार एस0एस0 चौहान, ले0 कर्नल अनुपम सक्सैना, सूबेदार मेजर एम0एमल0 उपाध्याय, कै0 ललक सिंह आदि सैनिकों से प्राप्त षिकायतों पर विचार किया गया और सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को तत्परता से कार्यवाही के निर्देष दिये।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी कर्नल यू0सी0 दुबे ने दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वत: रोजगार के अन्तर्गत सैम्फैक्स-2, 3 एवं वित्त पोशण योजना में 10 प्रतिषत सबसिडी पर ऋण दिया जाता है। इसमें 6 आवेदन बैंकों को भेजे गये हेै। उन्होंने बताया कि पूर्व सेनिकों के आश्रितों को प्रमाण पत्र जारी किये जाने का सुझाव मान लिया गया है। बैठक में उचित दर की दुकानों का आवंटन पूर्व सैनिकों को किए जाने पर चर्चा हुई। वर्तमान में आगरा जनपद में कुल 25 दुकानें पूर्व सैनिकों को आवंटित हैं।

कर्नल दुबे ने बताया कि सषस्त्र सेना झण्डा दिवस हेतु गत 3 लाख रू0 प्राप्त हुए थे। इस वर्श अभी तक 1 लाख 32 हजार रू0 की धनराषि प्राप्त हो चुकी हैं और विभागों को अनुस्मारक भेजे जा रहे हैं।

जिला सैनिक बन्धु के उपाध्यक्ष मेजर पूरन सिंह ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। विकास खण्ड स्तर पर नामित पूर्व सैनिकों ने भी समस्याअों को रखा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in