Categorized | लखनऊ.

स्थलीय निरीक्षण में 212 लाख रुपये की स्टाम्प शुल्क चोरी पकड़ी गई

Posted on 20 July 2010 by admin

स्टाम्प शुल्क की चोरी रोकने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत गत जून माह में 2554 पंजीकृत सम्पत्तियों के आकिस्मक स्थलीय निरीक्षण किये गये जिसमें 388 पंजीकृत सम्पत्तियों में स्टाम्प शुल्क की चोरी पकड़ी गई जिसकी धनराशि 212.36 लाख रुपये आंकलित की गई है।

स्थलीय निरीक्षण में जिलाधिकारियों द्वारा 300, अपर जिलाधिकारियों (वित्त एवं राजस्व) द्वारा 1554 तथा सहायक महानिरीक्षकों (निबन्धन) द्वारा 700 पंजीकृत सम्पत्तियों के स्थलीय निरीक्षण किये गये जिसमें क्रमश: 52.14 लाख रुपये, 101.33 लाख रुपये तथा 158.89 लाख रुपये स्टाम्प शुल्क की चोरी पकड़ी गई। इस दौरान 358 मामलों में स्टाम्प वाद दर्ज किये गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in