Categorized | लखनऊ.

जावेद इकबाल मंसूरी ने राजनैतिक हिस्सेदारी के लिए मंसूरी समाज के लोगों से बढ-चढ कर राजनीति में हिस्सा लेने को कहा

Posted on 20 July 2010 by admin

ऑल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के तत्वावधान में मंसूरी समाज के हजारों लोगों ने कई स्थानों पर मंसूरी समाज से पहली बार राज्यमन्त्री बने यू0पी0एग्रो के चेयर मैन जावेद इकबाल मंसूरी का जोरदार स्वागत किया और उन्हें `मसूरी रत्न´ की उपाधि प्रदान की। जावेद इकबाल मंसूरी ने राजनैतिक हिस्सेदारी के लिए मंसूरी समाज के लोगों से बढ-चढ कर राजनीति में हिस्सा लेने को कहा।
121
मंसूरी समाज के लोगों द्वारा यू0पी0एग्रो के चेयर मैन राज्यमन्त्री जावेद इकबाल मंसूरी का सबसे पहले लखनऊ जिले के ठाकुरगंज क्षेत्र में फूल मालाओं से स्वागत किया, स्वागत समारोह का यह सिलसिला मलिहाबाद, काकोरी, सण्डीला, हरदोई, फारूZखाबाद व कायमगंज में देर रात तक जारी रहा। कई स्थानों पर पानी में भीगते हुए सैकड़ो की तादात में लोग अपने नेता के काफिले का इन्तजार करते रहे।

217
मंसूरी समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए राज्य मन्त्री जावेद इकबाल मंसूरी ने कहा कि मंसूरी समाज को उसकी राजनैतिक भागीदारी तभी मिल सकती है जब वह राजनीति में बढ-चढ हिस्सा ले। उन्होने कहा मुसलमान अभी सिर्फ भाजपा को हराने के लिए वोट करता रहा और इसी में वह खुष हो जाता रहा, लेकिन अब मुसलमानों की सोच बदल रही है और वह समझ गया है कि हमे किसी को हराना नही बल्कि उस पार्टी को जिताना होगा जो मुसलमानों के हित की बात करेंगी।   श्री जावेद इकबाल मंसूरी ने कहा कि बहन कुमारी मायावती जी ने उन्हे राज्य मन्त्री का दर्जा दिया जो सारे मंसूरी समाज के लिये खुषी की बात है उन्होने कहा कि मंसूरी समाज में विधायक तो कई बार लोग हुए, लेकिन उत्तर-प्रदेष के इतिहास में पहली बार अति पिछड़ी मुस्लिम बिरादरी से उन्हें मन्त्री बनाकर बहन जी जता दिया कि वह मंसूरी बिरादरी को राजनीति की मुख्य धारा में लाना चाहती है। समारोह में मंसूरी समाज के पहले राज्यमन्त्री जावेद इकबाल मंसूरी को `मंसूरी रत्न´ से विभूशित किया गया।

32
सभा को संस्था के प्रदेष अध्यक्ष हाजी मषरूरा मंसूरी, प्रदेषिक महामन्त्री सलीम अहमद मंसूरी, राश्ट्रीय सचिव दाऊद नबी मंसूरी, हाजी रबीउल्लाह मंसूरी, षाकिर मंसूरी, मो0 आबिद मंसूरी, सरताज मंसूरी, षेर मोहम्मद मंसूरी आदि ने भी सम्बोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in