Categorized | लखनऊ.

औद्यानिकी मेले का शुभारम्भ मेले में किसानों की भीड़ उमड़ी 300 से अधिक चयनित लाभार्थी कृषकों ने भाग लिया

Posted on 20 July 2010 by admin

उत्तर प्रदेश के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण निदेशक श्री चिन्द्रका प्रसाद तिवारी ने आज अलीगंज स्थित कोल्डस्टोरेज के प्रांगण में आयोजित राज्य औद्यानिक मिशन योजना के तहत औद्यानिक निवेश आपूर्ति व्यवस्था हेतु औद्यानिकी मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आम, अमरूद एवं टिश्यूकल्चर केला रोपण की सामग्री चयनित लाभार्थी किसानों को सामग्री व निवेश की व्यवस्था एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस मेला का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इससे कार्यक्रम में पारदर्शिता बनी रहेगी तथा खरीफ निवेश मेले के आयोजन से  किसानों को लाभ मिलेगा। मेले में 300 से अधिक चयनित लाभार्थी किसानों ने भाग लिया।

श्री तिवारी इस मेले में किसानों को अपनी इच्छानुसार पौध, बीज क्रय कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि किसान की इच्छा सर्वोपरि है वह तय करें कि किस कम्पनी का पौधा उन्हें लेना है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने बैंक खाते में खुलवा लें, उनको उनका अनुदान उनके बैंक खाते में चेक के माध्यम दिया जायेगा। कोई भी किसान गड्ढ़ा खोदकर गोबर की खाद (कम्पोस्ट) तैयार करता है तो उसे तैयार खाद का पैसा उसके बैंक खाते के माध्यम से दे दिया जायेगा।

मेले में कुल 13 संस्थाओं (सरकारी एवं गैर सरकारी) ने भाग लिया। पांच संस्थाएं आपूर्ति  निवेश हेतु तथा तीन संस्थाएं बीज आपूर्ति हेतु लगायी गईं। बाकी संस्थाएं पौध, बीज व अन्य सामग्री आदि की थी। इनमें मिशन योजना के तहत अपनी सुरक्षा से केला के पौधे, निवेश बीज प्राप्त करने हेतु कूपन प्राप्त किये। इसमें कृभको, इफको ने पहली बार योजना के तहत भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री आलोक तिवारी व विभागीय वरिष्ठ अधिकारी व अधिक संख्या में किसान उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in