Categorized | लखनऊ.

गोसाईगंज में उचित दर की रिक्त दुकान हेतु स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी व भू0पू0सैनिक आवेदन करें।

Posted on 20 July 2010 by admin

तहसील मोहनलालगंज के विकास खण्ड गोसाईगंज के सुरियामऊ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत उचित दर दुकान की नियुक्ति की प्रक्रिया ग्राम स्तर पर सम्पन्न न होने के कारणआरक्षित श्रेणी में होरिजन्टल आरक्षण को पूर्ण करने हेतु स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी उनकी पत्नी, लड़ाई में मारे गये सैनिक  के परिवार के सदस्य व युद्ध में घायल सैनिक के परिवार के सदस्य भू0पू0सै0 एवं महिला से की जानी है। इस आश्य की जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी सुश्री प्रवीणा शर्मा खन्ना ने बताया है कि  उक्त आवेदन का प्रारूपरू0 200 का भुगतान करके सम्बन्धित तहसील से प्राप्त किया जा सकता है।  आवेदन पत्र 22 जुलाई 2010 की सांय चार बजे तक मोहनलालगंज के आपूर्ति कार्यालय में जमा होंगे और पात्र अभ्यर्थी का चयन 27 जुलाई 2010 को कलेक्ट्रेट के स्वर्ण जयन्ती सभागार में अपरान्ह चार बजे आयोजित बैठक में होगा जिसमे प्रथम वरीयता स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी द्वितीय भू0पू0सैनिक एवं तृतीय वरीयता महिला अभ्यर्थियों को दी जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in