Categorized | लखनऊ.

दूध के तीन नमूने भरे गये।

Posted on 20 July 2010 by admin

जिलाधिकारी श्री अनिल कुमार सागर के निर्देश पर खाद्य पदार्थो में मिलावट को रोकने के लिए चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज नगर मैजिस्ट्रेट डा0 ए0के0चौरसिया के नेतृत्व में नाका हिण्डोला स्थित दूध मण्डी चारबाग में छापा मारा गया जहां पर तीन सैिम्पल दूध के भरे गये।  मुख्य खाद्य निरीक्षक श्री सै0शहनवाज हैदर आब्दी ने इस आशय की जानकारी आज यहां दी। उन्होने बताया कि जिन तीन व्यक्तियों से दूध के नमूने जांच के लिए भरे गये है उनके नाम हंसराज, मुहम्मद आसिफ तथा धमेन्द्र है। उन्होने बताया कि धमेन्द्र को हिरासत में ले लिया गया है उसने अपने नाम कई बार पूछने पर अलग अलग बताये थे। ये तीनों ही नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी पुलिस कैसरबाग, प्रभारी निरीक्षक नाका हिण्डोला, फूड इस्प्रेक्टर जुगलकिशोर व विवेक कुमार उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in