Categorized | लखनऊ.

सूर्य प्रताप शाही ने बाराबंकी जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Posted on 20 July 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने बाराबंकी जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे कुशल संगठनकर्ता थे। राष्ट्रवादी नेता थे। उन्होंने बाराबंकी जनपद में गरीबो, असहाय लोगों के कल्याण के लिये काफी संघर्ष किया। प्रदेश अध्यक्ष ने ईश्वर से मृत आत्मा की शान्ति तथा शोक सन्तृप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। नेता विधानमण्डल दल ओम प्रकाश सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। उनके निधन से पार्टी की अपूणÊय क्षति हुई है। आज पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी श्री शर्मा के अन्तिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वे विचारधारा के लिये काम करते थे और विचारधारा के अनुसार जीवनयापन और राजनीति भी करते थे। वरिष्ठ नेता सांसद लालजी टण्डन, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित, प्रदेश महामन्त्री संगठन नागेन्द्र नाथ, सहमहामन्त्री संगठन राकेश जैन, प्रदेश महामन्त्री स्वतन्त्र देव सिंह, डॉ0 महेन्द्र सिंह ने श्री अवधेश के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा, प्रेस सचिव हीरो बाजपेयी, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, सहमुख्यालय प्रभारी चौ0 लक्ष्मण सिंह, कार्यालय सचिव अनूप गुप्ता, दयाशंकर सिंह, रामनरेश रावत, हरीश दुबे, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, विन्ध्यवासिनी कुमार, डॉ0 अनुपम आलोक, राजीव मिश्र, अनिल बाजपेयी, समीर सिंह, दिनेश दुबे, अब्दुल कादिर राईनी ने भी श्री अवधेश कुमार शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in