Categorized | लखनऊ.

डा0 आर0ए0 उस्मानी ने अपनी जारी प्रेेस विज्ञप्ति में बताया कि ………….

Posted on 15 July 2010 by admin

समाजवादी पार्टी के लखीमपुर खीरी विधायक एवं नवनियुक्त राजधानी लखनऊ के प्रभारी डा0 आर0ए0 उस्मानी ने अपनी जारी प्रेेस विज्ञप्ति में बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 मुलायम सिंह यादव के निर्देश पर दिनांक 19 जुलाई से 25 जुलाई 2010 तक वह राजधानी लखनऊ में प्रवास करेगे, तथा 19 जुलाई को लखनऊ कैसारबाग में पार्टी कार्यालय पर लखनऊ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेेंगे बैठक के उपरान्त प्रेस कान्फ्रेन्स को सम्बोधित करेंगे। विधायक एवं प्रभारी लखनऊ डा0 आर0ए0उस्मानी नेबताया कि 20 जुलाई से 25 जुलाई तक विधानसभा क्षेत्रों में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की समीक्षा करेंगे।

उन्होने बताया कि आगामी 20 जुलाई को लखनऊ मध्य, 21 को लखनऊ पश्चिम, 22 को  लखनऊ पूर्व, 23 को लखनऊ उत्तर, 24 को लखनऊ कैन्ट विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक करेंगे। तथा 25 जुलाई को लखनऊ सामूहिक बैठक एवं कार्यकर्ताओं से अलग-अलग भेंट कार्यक्रम पार्टी कार्यालय कैसरबाग करने के साथ साथ पत्रकारवार्ता को भी सम्बोधित करेंगे। डा0 आर0ए0उस्मानी ने बताया कि मेरा मो0 न0 9415234004 एवं 9005708786 है। जिस पर मेरे कार्यक्रम की जानकारी ली जा सकती है।

डा0आर0ए0उस्मानी प्रभारी एवं विधायक ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने मिशन 2012 शुरू कर दिया है संगठन बूथ स्तर पर खड़ा है जिसका पर्यवेक्षण भी जरूरी है। जनता प्रदेश की बसपा सरकार के जगलराज से एवं केन्द्र की कांग्रेसी सरकार के मंहगाईराज से आजिज आ चुकी है बस उ0प्र0 मेंआम चुनाव का इन्तजार जनता कर रही है इस बार जनता ने मन बना लिया है कि गरीबों, मजलूमों, किसानों, नवजवानों के हितों की रक्षा करने वाली समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। उन्होने कहा कि जब तक उ0प्र0 में सपा की सरकार नही बन जाती तब तक वह चैन से नही बैठेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in