Categorized | लखनऊ.

जावेद इकबाल मंसूरी का नागारिक अभिनन्दन 18 को

Posted on 15 July 2010 by admin

ऑल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के तत्वावधान में आगामी 18 जुलाई 2010 को मंसूरी समाज के लोगों का अनेक स्थानों पर यू0पी0एग्रो के चेयरमैन(राज्यमन्त्री) जावेद इकबाल मंसूरी का स्वागत करेंगे।

112

उक्त जानकारी देते हुए संस्था के महामन्त्री सलीम अहमद मंसूरी ने बताया कि आगामी 18 जुलाई को मंसूरी समाज के लोग बसपा सरकार में मंसूरी समाज के पहले राज्यमन्त्री बनने वाले जावेद इकबाल मंसूरी का प्रात: 8 बजे से लखनऊ के ठाकुरगंज मलिहाबाद, सण्डीला, हरदोई के विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत करेंगे। इसके बाद जावेद इकबाल का यह काफिला दोपहर 12 बजे फारूखाबाद जिला पहुंचेगा जहां पर जिला अध्यक्ष शाकिर मंसूरी व प्रदेशिक नेता अबिद मंसूरी की अध्यक्षता में मंसूरी समाज द्वारा एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया है यहां के स्वागत समारोह के बाद यह काफिला कायमगंज पहुंचेगा। जहां पर हजारों की संख्या में मंसूरी समाज के लोेग अपने मन्त्री का स्वागत करेंगे।

श्री सलीम अहमद मंसूरी ने बताया कि जावेद इकबाल मंसूरी के मन्त्री बनने से मंसूरी समाज के लोगों में काफी खुशी है और अपनी इसी खुशी का इजहार करने व बहन कु0 मायावती जी का धन्यवाद करने के लिए यह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in