Categorized | लखनऊ.

सूर्य प्रताप शाही ने पूर्व सांसद व राज्य सरकार में कैबिनेट मन्त्री रहे रामसागर राम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है

Posted on 14 July 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने पूर्व सांसद व राज्य सरकार में कैबिनेट मन्त्री रहे रामसागर राम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे राष्ट्रवादी, समाजसेवी नेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, असहाय लोगों के कल्याण में लगा दिया। उन्होंने ईश्वर से मृत आत्मा की शान्ति तथा शोक सन्तृप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। नेता विधानमण्डल दल ओम प्रकाश सिंह ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। उनके निधन से पार्टी की अपूणÊय क्षति हुई है। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा कि वे विचारधारा के लिये काम करते थे और विचारधारा के अनुसार जीवनयापन और राजनीति भी करते थे। वरिष्ठ नेता सांसद लालजी टण्डन, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित, प्रदेश महामन्त्री संगठन नागेन्द्र नाथ, सहमहामन्त्री संगठन राकेश जैन, प्रदेश महामन्त्री स्वतन्त्र देव सिंह, डॉ0 महेन्द्र सिंह ने भी श्री रामसागर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

आज प्रदेश मुख्यालय पर एक शोक सभा हुई। शोक सभा में स्व0 रामसागर राम के जीवन पर प्रकाश डाला गया। शोक सभा में मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सहमुख्यालय प्रभारी चौ0 लक्ष्मण सिंह, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव, कार्यालय सचिव अनूप गुप्ता, पूर्व मन्त्री शिवप्रताप शुक्ल, राधेश्याम गुप्ता, विन्ध्यवासिनी कुमार, डॉ0 अनुपम आलोक, राजीव मिश्र, अनिल बाजपेयी, समीर सिंह, दिनेश दुबे, शशिबाला पुण्डीर, विजय मिश्रा, अनुपमा जायसवाल, अब्दुल कादिर राईनी, बृजकिशोर ने शोक व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in