Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने अम्बेडकर टुडे पत्रिका में भारतीय संस्कृति के विरूद्ध तमाम अपशब्दों और गालियों वाले मुकदमें में सरकार पर मन्त्रियों को बचाने आरोप लगाया

Posted on 14 July 2010 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने अम्बेडकर टुडे पत्रिका में भारतीय संस्कृति के विरूद्ध तमाम अपशब्दों और गालियों वाले मुकदमें में सरकार पर मन्त्रियों को बचाने आरोप लगाया और कहा कि सरकार कोर्ट द्वारा निर्देशित मामले में भी मन्त्रियों को संरक्षण दे रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने आज बुधवार को यहां कहा कि सरकार के इशारे और मन्त्रियों के संरक्षण में प्रकाशित उक्त पत्रिका में भारतीय संस्कृति और हिन्दू आस्था को ऐसे अपशब्द कहे गये थे, जिनका पुर्नउल्लेख करना भी सम्भव नहीं है। जौनपुर की अदालत ने मन्त्रियों समेत सभी दोषी जनों पर पुलिस को मुकदमा लिखने के निर्देश दिये थे। लेकिन स्थानीय पुलिस ने सरकार के निर्देश पर न्यायालय के निर्देश की अवहेलना की। इसी सरकार द्वारा न्यायालय के निर्देश की अवमानना का ऐसा दूसरा उदाहरण नहीं मिलता। बसपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान नहीं करती।

श्री दीक्षित ने कहा कि पत्रिका में छपे विभिन्न जिम्मेदारियों वाले मन्त्रिगणों ने उक्त सामग्री और पत्रिका से अपने सम्बन्धों के बारे में अब तक कोई सन्तोषजनक सफाई नहीं दी है। जौनपुर न्यायालय के निर्देश को स्थानीय पुलिस ने टाला। दोबारा दिये गये निर्देशों के बाद भी पुलिस ने मन्त्रियों समेत सात आरोपियों के नाम निकाल दिये। बसपा सरकार मन्त्रियों को बचाकर प्रकारान्तर से अम्बेडकर टुडे में छपी आपत्तिजनक सामग्री का समर्थन कर रही है। सरकार हिन्दू आस्थाओं को अपमानित करने के काम में भागीदार है। इस पत्रिका को ढेर सारा सरकारी विज्ञापन भी मिलता रहा है। पत्रिका में छपी उक्त विवादित सामग्री के चलते प्रदेश के हिन्दू मानस में गुस्सा है। प्रदेश की जनता इसे बर्दास्त नहीं करेगी। भाजपा आहत हिन्दू जनता की आवाज लगातार उठायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in