Categorized | लखनऊ.

राज्य औद्यानिक मिशन के वृहद मेले प्रदेश के 20 जनपदों में

Posted on 14 July 2010 by admin

टिश्यूकल्चर केला पौध, बीज एवं अन्य निवेशों की उपलब्धता हेतु वृहद मेले का आयोजन 17 जुलाई को लखनऊ में
राज्य औद्यानिक मिशन के तत्वावधान में वृहद मेले का आयोजन प्रदेश के 20 जनपदों में किया जा रहा है। सभी जनपदीय उद्यान अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वे अपने-अपने जनपदों में वृहद मेले का आयोजन करें। इस मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लाभार्थी कृषकों को क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम के तहत टिश्यूकल्चर केला, बीज एवं अन्य निवेशों की उपलब्धता हेतु मेलों का आयोजन किया जा रहा है।

यह जानकारी प्रमुख सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण श्री जगन मैथ्यूज ने आज यहॉ दी। उन्होंने बताया कि औद्यानिक मिशन के तत्वावधान में आगामी 17 जुलाई को अलीगंज क्षेत्र में राजकीय उद्यान कोल्ड स्टोरेज परिसर में वृहद मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने चयनित लाभार्थी किसानों से कहा है कि जिन किसानों का चयन केला, आम, अमरूद, ऑवला आदि की बागवानी के लिये किया गया है वे बीज आदि प्राप्त करने के लिए अपने जिले के मेले में प्रतिभाग करें।

प्रमुख सचिव ने बताया कि मेले में जनपदीय उद्यान अधिकारियों द्वारा कूपन दिया जायेगा, जिस संस्था का जो उत्पाद लाभार्थी किसान को पसन्द हो वे अपनी सन्तुष्टि के अनुसार उस संस्था को कूपन देकर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला औद्यानिक मिशन के अन्तर्गत जनपदों हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के अनुमोदित लक्ष्य तथा योजना क्रियान्वयन हेतु मार्ग निर्देश पहले ही उपलब्ध कराये जा चुके हैं। मिशन के तहत विभिन्न क्षेत्र के विस्तार के कार्यक्रमों हेतु चयनित लाभार्थियों को अनुदान वितरित किया जायेगा।

श्री मैथ्यूज ने बताया कि टिश्यूकल्चर केला रोपण हेतु उपयुक्त मौसम को देखते हुए विभिन्न जनपदों के लिये मेलों की तिथियॉ जुलाई माह में निर्धारित कर दी गई हैं। इलाहाबाद व रायबरेली 15, कौशाम्बी व उन्नाव 16, लखनऊ व सीतापुर 17, बस्ती व सन्तकबीर नगर 18, सिद्धार्थनगर व महाराजगंज 19, गोरखपुर व कुशीनगर 20, बाराबंकी व फैजाबाद 21, सुल्तानपुर व जौनपुर 22Z, बलिया व वाराणसी 23, मुरादाबाद व कन्नौज 24 जुलाई की तिथियॉ निर्धारित की गई हैं।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in