Categorized | लखनऊ.

प्रादेशिक जीव जन्तु कल्याण बोर्ड का गठन पशुधन मन्त्री होंगे बोर्ड के अध्यक्ष

Posted on 14 July 2010 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में प्रादेशिक जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड (स्टेट एनीमल वेलफेयर बोर्ड) का गठन कर दिया गया है।

सचिव पशुधन डा0 हरशरण दास ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पशुधन मन्त्री की अध्यक्षता में गठित प्रादेशिक जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रमुख सचिव/सचिव पशुधन होंगे। उन्होंने बताया कि प्रमुख सचिव/सचिव गृह, वन एवं नगर विकास विभाग, पुलिस महानिदेशक, सचिव, उ0 प्र0 गो सेवा आयोग, परिवहन आयुक्त एवं  मुख्य वन जीव संरक्षक बोर्ड के सदस्य होंगे तथा निदेशक पशुपालन को सदस्य सचिव नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्वैच्छिक संस्थाओं एवं पशु कल्याण कार्यक्रमों में संलग्न राज्य सरकार द्वारा नामित 5-5 प्रतिनिधियों के अतिरिक्त निदेशक सी0 डी0 आर0 आई0 लखनऊ को भी सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in