Categorized | लखनऊ.

मोमिन कान्फ्रेन्स सदैव से दबे कुचले कमजोरों की सेवा करती आ रही है

Posted on 14 July 2010 by admin

मोमिन कान्फ्रेन्स सदैव से दबे कुचले कमजोरों की सेवा करती आ रही है और समाज के कमजोर वर्ग की सहायता करके उसके दु:ख दर्द को अपना दर्द समझना मोमिन कान्फ्रेन्स का किरदार है और इसी को मद्देनज़र रखते हुए मोमिन कान्फ्रेन्स के प्रदेश अध्यक्ष हाजी मो रईस अन्सारी ने राश्ट्र पिता महात्मा गॉधी जी की प्रतिमा के सामने से हरी झण्डी दिखाकर नि:शुल्क एम्बूलेन्स सेवा का शुभारम्भ किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज यह हमारा पहला कदम है जल्द ही मोमिन कान्फ्रेन्स उत्तर प्रदेश के हर जिले में एक-एक नि:शुल्क एम्बूलेन्स की सेवा प्रारम्भ करेगी। हमारा उद्देश्य मानव जाति की सेवा है गरीबों और कमजोरों की सेवा करना हमारा सामाजिक दायित्व है और हम इस दायित्व को पूरा करने का हर सम्भव प्रयास करेंगे।
110
इस अवसर पर गणमान्य व्यक्ति, प्रमुख समाज सेवी उपस्थित थे जिन में नसीम अन्सारी, रामपाल कोरी, सरदार हरी सिंह, मनोज कुमार बालमिकी, एहतिशाम मिर्जा, इनामुद्दीन नदवी, उत्तम शर्मा, अनीसुर्रहमान नदवीं, इसरार हुसैन, मौलाना हाफिज़ मोहम्मद अनस एवं अन्य बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in