Categorized | लखनऊ.

पत्रकारों पर जिला प्रषासन के अधिकारियों द्वारा लाठी चार्ज के विरोध में विभिन्न पत्रकार संगठनों ने संयुक्त रूप से मार्च निकला

Posted on 12 July 2010 by admin

17

पत्रकारों पर बढ़ते हमलों, दुव्र्यवहार एवं उनके उत्पीड़न के विरोध एवं क्वींस बेटन रिले का कवरेज कर रहे पत्रकारों पर जिला प्रषासन के अधिकारियों द्वारा लाठी चार्ज के विरोध में विभिन्न पत्रकार संगठनों ने संयुक्त रूप से मार्च निकला। यह विरोध मार्च प्रेस क्लब से प्रारम्भ होकर जिलाधिकारी आवास तक गया जहां ज्ञापन देने के उपरान्त घटना में दोषी अधिकारियों को दण्डित करने की मांग की गई। उक्त विरोध मार्च में उ0प्र0 जिला मान्यताप्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों ने भी भारी संख्या में भाग लिया। इसमें मुख्य रूप से  चेयरमैन, पंचमलाल वर्मा संरक्षक, अब्दुल वहीद अध्यक्ष, अजय वर्मा महामन्त्री, जुबैर अहमद सचिव, संजय गुप्ता प्रवक्ता, अभय अग्रवाल कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष एम.एम.मोहसिन  परवेज जैदी नगर अध्यक्ष, जावेद हुसैन, आरिफ मुकीम, राजेश गुप्ता, डा. एमए वारसी, अनूप वर्मा, अमरजीत कुरील, अवधेश सोनकर आदि थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in